मुंगेली 30 दिसंबर 2022// कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देशानुसार जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी श्री डी.एस. राजपूत ने विकासखण्ड लोरमी के अंतर्गत महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क सावतपुर एवं चंदली का निरीक्षण किया। इस दौरान औद्योगिक पार्क में चल रहे निर्माण कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी ली और निर्माण कार्यो को पूर्ण गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि सावतपुर व चंदली में महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क शुरू होने से स्व. सहायता समूह की महिलाओं एवं युवाओं को रोजगार प्राप्त होगा। जिससे ग्रामीण अर्थ व्यवस्था और अधिक मजबूत होगा। उन्होने औद्योगिक पार्क में आजीविका गतिविधियां चिन्हाकित करने के लिए समूह की महिलाओं से चर्चा कर उन्हें प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत लोरमी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, मनरेगा के सहायक परियोजना अधिकारी, कार्यक्रम अधिकारी, सहायक सांख्यिकी अधिकारी, तकनीकी सहायक और ग्राम पंचायत के सरपंच उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों के लिए दी करोड़ों की मंजूरी,बसना में सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से की भेंट-मुलाकात
रायपुर, 13 दिसम्बर 2022/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज शाम महासमुंद जिले के विकासखण्ड मुख्यालय बसना में विभिन्न समाज एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधिमण्डल से भेंट-मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर एक-एक कर सभी समाज एवं संगठनों के प्रतिनिधियों से सामाजिक गतिविधियों के संबंध में जानकारी लेने के साथ ही उनसे शासकीय योजनाओं एवं […]
राज्य निर्वाचन आयुक्त महोदय के द्वारा निरीक्षण
राज्य निर्वाचन आयुक्त महोदय के द्वारा निरीक्षण
शिक्षकों के युक्ति युक्त करण के संबंध में कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने ली प्रेस वार्ता
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 06 जून 2025/sns/- राज्य सरकार की मंशानुरूप सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के मार्गदर्शन में निष्पक्षता के साथ सम्पन्न हुआ। कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने इस संबंध में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध शांतिपूर्ण तरीके […]