रायपुर, 26 दिसम्बर, 2022/भोपाल में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय वन मेला में छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ ने अपनी प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज करते हुए अन्तर्राज्यीय वर्ग में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया है। मध्यप्रदेश के वन मंत्री श्री कुंवर विजय शाह द्वारा छत्तीसगढ़ लघु वनोपज संघ को अन्तर्राज्यीय वर्ग में स्टॉल को डिस्प्ले एवं विक्रय में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रथम पुरस्कार प्रदान किया। अंतर्राष्ट्रीय वन मेला का आयोजन मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 20 से 26 दिसम्बर तक हुआ।
छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ के विशेष प्रबंध संचालक श्री एस.एस.बजाज ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय वन मेला में राज्य लघु वनोपज द्वारा 140 से अधिक उत्पादों के प्रदर्शन सह-विक्रय के लिए स्टॉल लगाया गया था। उन्होंने कहा कि इस अन्तर्राष्ट्रीय वन मेला में छत्तीसगढ़ राज्य को बहुत ही अच्छा प्रतिसाद मिला है। छत्तीसगढ़ के लघु वनोपज की खरीदी के लिए कई व्यापारिक प्रतिष्ठानों रूचि दिखाई है। 8 व्यापारी संस्थानों ने 200 टन कोदो, कुटकी, रागी, हर्रा, नागरमोथा, बहेड़ा, काचरिया चरोटा बीज, गिलोय और अन्य लघु वनोपज खरीदी चर्चा की और अपनी सहमति भी दी है।
मुंगेली 22 मार्च 2022 // कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. मधुलिका सिंह ठाकुर और जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अधिकारी डाॅ. त्रिलोकीनाथ महिंग्लेश्वर द्वारा स्वास्थ्य केन्द्रों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में उन्होंने कल 21 मार्च को शाम 04 बजे विकासखण्ड मुंगेली के […]
रायपुर, 02 मई 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को ’ईद-उल-फितर’ की मुबारकबाद दी है। इस अवसर पर उन्होंने सबकी तरक्की, खुशहाली और अमन-शांति के लिए दुआ की है। ईद की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि रमजान के पाक महीने के आखिर में ईद […]
भेंट-मुलाकात की झलकियां जिला-कोरबा, विधानसभा-कटघोरा दिनांक 17 जनवरी 2023 मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का नोनबिर्रा हेलीपेड पहुंचने पर ग्रामीणों ने तेन्दू फल, पुष्प गुच्छ, गुलदस्ता भेंटकर और सूत धागा का माला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। ग्राम रेंकी के ग्रामीणों ने पारंपरिक धुन और मांदर की थाप पर करमा नृत्य कर मुख्यमंत्री का स्वागत […]