रायपुर, 24 दिसम्बर 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भारत के पहले गवर्नर जनरल भारतरत्न चक्रवर्ती राजगोपालाचारी की 25 दिसंबर को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने कहा कि राजगोपालाचारी जी भारतीय स्वतंत्रता संग्राम और स्वतंत्र भारत के निर्माण में उन्होंने अमूल्य योगदान दिया। उन्होंने जात-पात के आडंबर का मुखर विरोध किया और मंदिरों में दलितों का प्रवेश करवाया। किसानों की कर्ज माफी, नशाबंदी और स्वदेशी वस्तुओं विशेषकर खादी के प्रचार प्रसार में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। राजगोपालाचारी जी राजनीति के बाद साहित्य सेवा के लिए समर्पित रहे। श्री बघेल ने कहा कि राजगोपालाचारी का प्रखर और बहुमुखी व्यक्तित्व हमेशा प्रेरणा देता रहेगा।
संबंधित खबरें
बिलासपुर में आयोजित 3 दिवसीय राज्य स्तरीय कृषि समृद्धि मेला में भाग लेने रवाना हुए जिले के कृषक
जांजगीर-चाम्पा ,13 अप्रैल, 2022/ कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला के निर्देशानुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गजेन्द्र सिंह ठाकुर, उप संचालक कृषि श्री. एम. आर. तिग्गा और सहायक संचालक श्री आर.एन. गांगे द्वारा जिले के कृषकों को राज्य स्तरीय कृषि समृद्धि मेला शैक्षणिक भ्रमण एवं कृषक संगोष्ठी में भाग लेने हाई स्कूल मैदान जांजगीर से साइंस […]
अनुसूचित जनजाति छात्राओं के लिए वर्ष 2022-23 हेतु कन्या शिक्षा परिसर बीजापुर में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा का आयोजन
बीजापुर 18 फरवरी 2022- सहायक आयुक्त आदिवासी विकास बीजापुर द्वारा जिले के समस्त विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी को पत्र जारी कर 27 मार्च 2022 को आयोजित प्रवेश परीक्षा हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है। जिसके अंतर्गत कन्या शिक्षा परिसर जिला बीजापुर में कक्षा 6वीं, 7वीं, 8वीं, 9वीं, 10वीं, 11वीं, एवं 12वीं में प्रवेश हेतु […]
कृषकों का दल पांच दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पर बस्तर संभाग प्रस्थान
कवर्धा, 14 अक्टूबर 2024। कृषि विभाग में संचालित केन्द्र प्रवर्तित परंपरागत कृषि विकास योजना अंतर्गत विकासखण्ड बोड़ला के लरबक्की, अमेरा, राली कलस्टर के कृषकों को राज्य के अंदर बस्तर संभाग के जिले (जगदलपुर, नारायणपुर, कोण्डागांव, दंतेवाड़ा) में जिले के 71 कृषकों को 14 से 18 अक्टूबर तक भ्रमण के लिए रवाना किया गया। राज्य के […]