छत्तीसगढ़

ग्राम भटगांव में जनसंपर्क विभाग की लगी छायाचित्र प्रदर्शनी

लोगों को दी गई शासन की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी

मुंगेली 20 दिसम्बर 2022// राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर कलेक्टर श्री राहुल देव के मार्गदर्शन में शासन की विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी आमजनों तक पहुंचने के लिए आज पथरिया विकासखंड के ग्राम भटगांव में जनसंपर्क विभाग द्वारा छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई गई। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया। जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रदर्शनी का अवलोकन करने पहुंचे लोगों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी गई साथ ही योजनाओं, कार्यक्रमों और उपलब्धियों से संबंधित ब्रोसर, पुस्तिका का निःशुल्क वितरण किया गया। छायाचित्र प्रदर्शनी का आमजनों के अलावा बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों द्वारा भी अवलोकन किया गया। इस दौरान अहिल्या साहू, धानबाई, जानकी निर्मलकर, राधिका साहू, वीरेंद्र, संजीत मिरी सहित अन्य ग्रामीणजनों ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए राजीव गांधी किसान न्याय योजना, पशुपालकों के लिए गोधन न्याय योजना के गोबर व गोमूत्र खरीदी, गरीब बच्चों को भी अंग्रेजी माध्यम में निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल, वृक्षारोपण हेतु मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना सहित तमाम जनकल्याणकारी योजनाएं शुरु की गई है। राज्य सरकार द्वारा सभी वर्ग को ध्यान में रखते हुए लगातार कार्य किया जा रहा है। ग्रामीणों ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की भूरी-भूरी सराहना की और जनसम्पर्क विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी को सभी के लिए उपोयोगी एवं सार्थक बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *