रायगढ़, दिसम्बर 2022/ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला केंद्रीय बैंक ने किसानों से कृषक धान बिक्री के पूर्व अपने पंजीकृत बचत खाते में लेनदेन करके खाते को सक्रिय क्रियाशील कराने हेतु आग्रह किया है, ताकि उनके बैंक खाते में धान विक्रय की राशि का अंतरण सुगमतापूर्वक किया जा सके। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन की समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन योजनान्तर्गत विपणन संघ के एजेन्ट के रूप में सहकारी समितियों द्वारा धान क्रय किया जा रहा है। समितियों द्वारा प्रतिदिन धान खरीदी का विवरण एवं भुगतान हेतु फाईल एनआईसी को भेजा जाता है। कृषकों से क्रय किये गये धान की राशि का विवरण एनआईसी द्वारा बैंक को प्रेषित की जाती है। बैंक द्वारा किसानों के बचत खातों में धान खरीदी की राशि की जानकारी पीएफ एमएस नई दिल्ली को प्रेषित किया जाता है। पीएफएमएस द्वारा डाटा सत्यापन पश्चात किसानों को राशि भुगतान हेतु टीसीएस को प्रेषित किया जाता है तथा टीसीएस द्वारा किसानों को भुगतान हेतु उनके खाते में राशि जमा की जाती है। इतनी प्रक्रिया होने के पश्चात कुछ किसानों के खाते निष्क्रिय या अक्रियाशील होने के कारण धान खरीदी राशि उनके खाते में ऑनलाईन के माध्यम से जमा नहीं हो पाती है। जिसके कारण बैंक द्वारा भुगतान हेतु उस किसान का प्रेषित फाईल असफल हो जाता है, जिसे पुन: भुगतान कराने हेतु फिर से एनआईसी से फाईल मंगाना पड़ता है।
संबंधित खबरें
निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव के लिए जिले में आदर्श आचरण संहिता लागू
*कलेक्टर ने किया आदेश जारी* गौरेला पेंड्रा मरवाही, 10 अक्टूबर 2023/ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आगामी छत्तीसगढ़ विधानसभा आम निर्वाचन 2023 की घोषणा के साथ ही आदर्श आचरण संहिता लागू हो गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रियंका ऋषि महोबिया ने आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके […]
धान खरीदी 2024-25ः किसानों के जूट बारदानों पर मिलेगा 25 रुपये का अतिरिक्त भुगतान
खाद्य सचिव श्री अंबलगन पी ने वीडियो कांफ्रेंस के दौरान धान खरीदी व्यवस्था की समीक्षा करते हुए यह जानकारी दी कवर्धा, 23 नबम्बर 2024/sns/ राज्य शासन ने किसानों के हित में धान खरीदी प्रक्रिया को अधिक लाभकारी और पारदर्शी बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। खाद्य सचिव श्री अंबलगन पी ने सभी जिलों के […]
फसल बीमा योजना के जागरूकता रथ से किसान होंगे लाभान्वित-श्री रामकुमार भट्ट
रबी फसलों का 31 दिसंबर 2023 तक होगा बीमा कवर्धा, 14 दिसंबर 2023। जिले के किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ दिलाने एवं निर्धारित समय के पूर्व बीमा करने का संदेश देने के लिए उद्यानकी विभाग द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। आज फसल बीमा रथ को जिला पंचायत सदस्य श्री रामकुमार भट्ट […]