छत्तीसगढ़

सभाग स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन दिनांक 22 दिसंबर से 23 दिसंबर तक दुर्ग में

दुर्ग, दिसंबर 2022/ सभाग स्तरीय युवा महोत्सव 2022-23 का आयोजन दिनांक 22 दिसंबर से 23 दिसंबर तक दुर्ग में किया जा रहा है। आयोजन सुराना महाविद्यालय मैदान में प्रातः 9ः00 बजे से आरंभ होगा। उद्घाटन कार्यक्रम दिनांक 22 दिसंबर गुरुवार सुराना महाविद्यालय दुर्ग मैदान में होगा।
   आयोजन- सुराना महाविद्यालय मैदान दुर्ग (दिनांक 22 से 23 दिसंबर को आयु वर्ग 15 से 40 वर्ष एवं आयु वर्ग 40 से अधिक) में किया जाएगा। कुश्ती – कुश्ती स्थल हॉल महात्मा गांधी विद्यालय दुर्ग में किया जाएगा। पुरुष आवास व्यवस्था  स्वामी विवेकानंद भवन, पद्मनाभपुर दुर्ग में किया जाएगा। महिला आवास व्यवस्था कामकाजी महिला छात्रावास जल परिसर (राज्यसभा सांसद निवास के पास दुर्ग) किया जाएगा। अपने जिले के प्रतिभागियों को दिनांक 21 दिसंबर को शाम 5ः00 बजे तक आयु वर्ग के अनुसार जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं मौसम अनुसार वस्त्र लेकर जिले के नोडल अधिकारी द्वारा पहुंचाने हेतु निर्देशित किया जाएगा। संबंधित जिले के नोडल अधिकारी प्रतिभागियों की सूची की साफ्ट कॉपी दिनांक 20 दिसंबर तक मेल ेचवतजेलू.कनतह.बह/हवअ.पद में अनिवार्यतः खेल अधिकारियों द्वारा उपलब्ध कराएंगे। युवा महोत्सव आयोजन के संपर्क अधिकारी श्री विलियम लकड़ा सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग दुर्ग मो.न. 9406051277 एवं श्री पोखन लाल साहू मो.नं. 9301415506, श्री प्रदीप कुमार भुवाल मो.नं. 9424113223, श्री निखिल कुमार जामुलकर मो. नं. 9329218482 एवं श्री जयंत वर्मा मो. 9926774902 होंगे।
    सुराना महाविद्यालय दुर्ग, शा.कन्या.उ.मा.वि.दुर्ग में आयोजन दिनांक 22 दिसंबर 15 से 40 आयु वर्ग प्रातः 9.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक सुराना महाविद्यालय दुर्ग में लोकनृत्य, सुआ, करमा, सरहुल राउत नाचा, पथी, बस्तरिहा, पारम्परिक वेशभूषा, चित्रकला, निबंध. क्वीज वाद- विवाद, तात्कालीन भाषण, लोककला फुड फेस्टीवल एकांकी नाटक खो-खो, कबड्डी, गेडी, फुगडी, भौरा तथा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुर्ग में लोक गीत, ओडिसी, मणीपुरी, कत्थक, शास्त्रीय गायन हिन्दुस्तानी शैली. कर्नाटक शैली, भरतनाट्यम, कुचीपुणी, वादन कला-सितार, बांसुरी, तबला, वीणा, मृदंगम, हारमोनियम, गिटार का आयोजन किया जाएगा। माहात्मा गांधी उ.मा.वि. दुर्ग में कुश्ती का आयोजन दिनांक 22 दिसंबर 15 से 40 आयु वर्ग प्रातः 900 बजे से शाम 5.00 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
   इसी प्रकार 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लिए दिनांक 23 दिसंबर को प्रातः 9.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक सुराना महाविद्यालय दुर्ग में लोकनृत्य, सुआ करमा, सरहुल, राउत नाचा पथी बस्तरिहा पारम्परिक वेशभूषा, वादन कला-सितार, बासुरी तबला, वीणा. मृदगम, हारमोनियम, गीटार, चित्रकला, निबंध, क्वीज, वाद-विवाद, तात्कालीक भाषण, लोककला फुड फेस्टीवल एकांकी नाटक खो-खो, कबड्डी, गेडी, फुगडी, भौरा तथा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुर्ग में लोक गीत, ओडिसी, मणीपुरी, कत्थक, शास्त्रीय गायन हिन्दुस्तानी शैली. कर्नाटक शैली, भरतनाट्यम, कुचीपुणी, वादन कला-सितार, बांसुरी, तबला, वीणा, मृदंगम, हारमोनियम, गिटार का आयोजन किया जाएगा। माहात्मा गांधी उ.मा.वि. दुर्ग में कुश्ती का आयोजन दिनांक 23 दिसंबर 40 आयु वर्ग प्रातः 900 बजे से शाम 5.00 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
संशोधित

10 वार्डों में जगमगाएंगे सोलर हाई मास्ट लाइटें

-सोलर हाई मास्ट लाईट हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न

    दुर्ग, दिसंबर 2022/ क्रेडा ऊर्जा विभाग द्वारा अपारम्परिक ऊर्जा स्त्रोतो को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ऊर्जा के वैल्पिक स्त्रोतो पर बहुत ही तेज गति से सौर ऊर्जा के क्षेत्र में निरंतर प्रयास किये जा रहे है। श्री विजय साहू द्वारा वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वार्डाे में रात्रिकालिन प्रकाश व्यवस्था हेतु क्रेडा विभाग के माध्यम से सोलर हाई मास्ट लाईट संयंत्र हेतु 10 नग की अनुशंसा की गई है। इन 10 वार्डाे में से 06 वार्डाे में 15 दिसंबर 2022 को एवं शेष 04 वार्डों में 19 दिसंबर 2022 को सोलर हाई मास्ट लाईट स्थापना हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न कराया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्री विजय साहू द्वारा पार्षदों एवं वार्ड वासियों की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न कराया गया। ग्रीन एनर्जी को शहरों में भी व्यापक प्रचार-प्रसार किये जाने हेतु इस कार्य की वार्ड वासियों द्वारा सराहना की गई तथा क्रेडा विभाग को इस कार्य के लिए धन्यवाद दिया गया। आज के भूमि पूजन कार्यक्रम वार्ड नं. 12 , वार्ड नं. 13, वार्ड नं. 34, वार्ड नंबर 35 में सपन्न किया गया है। जिसमें श्री विजय साहू , श्री धर्मराज शर्मा, विषेश अतिथि श्री नंद कुमार कश्यप, श्री रामा विश्वकर्मा, श्री गिरवर बंटी साहू एवं श्रीमती अंजू सुमन सागर सिन्हा, श्री संतोश नाथ सिंह, श्री इंजीनियर सलमान, श्री टी. आर. ध्रुव तथा सभी संबंधित वार्ड के वार्ड वासियों की उपस्थिति में कार्यक्रम सपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *