मुंगेली, दिसम्बर 2022// राज्य सरकार की गौरवशाली 04 वर्ष पूर्ण होने पर कलेक्टर श्री राहुल देव के मार्गदर्शन में योजनाओं एवं उपलब्धियों पर आधारित जिला कलेक्टोरेट परिसर स्थित जनदर्शन कक्ष में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय छायाचित्र विकास प्रदर्शनी के अंतिम दिन आज जिले के आमलोगों ने छायाचित्र विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने प्रदर्शनी को उपयोगी और सार्थक बताया। इस अवसर पर राज्य शासन की विकास कार्यों एवं उपलब्धियों पर आधारित जनमन पुस्तिका, छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक, न्याय का नया अध्याय, सेवा जतन सरोकार, करूणा सेवा सुशासन से संबंधित पुस्तक, पाम्पलेट, ब्रोसर आदि का निःशुल्क वितरण किया गया।
संबंधित खबरें
राज्यपाल श्री डेका से भावसार फाउंडेशन के आंचलिक प्रमुख श्री सिंह ने सौजन्य भेंट की
रायपुर, 23 मई 2025/sns/- राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज राजभवन में छत्तीसगढ़ सर्कल के आंचलिक प्रमुख श्री अभिषेक सिंह ने सौजन्य भेंट की। पर्यावरण के प्रति जनमानस को जागरूक करने के उद्देश्य से 5 जून 2025 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संस्था द्वारा आयोजित जागरूकता मैराथन में राज्यपाल को बतौर मुख्य अतिथि […]
मुख्यमंत्री गोविंदपुर की आंगनबाड़ी में बच्चों से मिले। उन्होंने अपने हाथों से सभी बच्चों को टॉफी वितरित की। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका से इसके संचालन के बारे में पूछा। मुख्यमंत्री ने उनसे बच्चों को दिए जाने वाले पोषण आहार और आंगनबाड़ी को नियमित खोलने के संबंध में जानकारी ली।
मुख्यमंत्री गोविंदपुर की आंगनबाड़ी में बच्चों से मिले। उन्होंने अपने हाथों से सभी बच्चों को टॉफी वितरित की। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका से इसके संचालन के बारे में पूछा। मुख्यमंत्री ने उनसे बच्चों को दिए जाने वाले पोषण आहार और आंगनबाड़ी को नियमित खोलने के संबंध में जानकारी ली।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से सुप्रसिद्ध फिल्म निर्माता एवं निर्देशक श्री प्रकाश झा ने की सौजन्य मुलाकात
रायपुर 4 जनवरी 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में सुप्रसिद्ध फिल्म निर्माता, निर्देशक, कलाकार एवं पटकथा लेखक श्री प्रकाश झा ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री प्रकाश झा के छत्तीसगढ़ आगमन पर उन्हें शाल और स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत और अभिनंदन किया।