मुंगेली, दिसम्बर 2022// सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर आज जिला कलेक्टोरेट में जिले के पूर्व सैनिक संगठन के सदस्यों ने कलेक्टर श्री राहुल देव से मुलाकात की और प्रतीक ध्वज लगाया। कलेक्टर ने पूर्व सैनिकों को सशस्त्र सेना झंडा दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पूर्व सैनिक संगठन मुंगेली के अध्यक्ष संदीप साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष साहू, पूर्व सैनिक कमलेश साहू, कमलनारायण साहू एवं बद्री पांडेय जी उपस्थित थे। गौरतलब है कि सैनिकों को स्मरण करने, सम्मान देने तथा देश के नागरिकों द्वारा सैनिकों के प्रति सम्मान भाव प्रकट करने के लिए वर्ष 1949 से प्रतिवर्ष 07 दिसंबर को सशस्त्र सेना झंडा दिवस के रूप में मनाया जाता है।
संबंधित खबरें
सिविल डिफेंस वालिंटियर नामांकन हेतु लिये जा रहे हैं आवेदन
कोरबा, 03 जून 2025/sns/- देश में युद्ध जैसे आपात कालीन स्थिति एवं प्राकृतिक आपदा से निपटने हेतु सिविल डिफेंन्स वांलिन्टियर नामांकन हेतु जिले के नागरिकों से आवेदन लिये जा रहे हैं।जिला सेनानी अधिकारी ने बताया कि यह पंजीयन देश सेवा की भावना से प्रेरित उन नागरिकों के लिए है जो आपदा, आपात कालीन स्थिति अथवा […]
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी भक्त माता कर्मा जयंती की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी भक्त माता कर्मा जयंती की शुभकामनाएं रायपुर, 24 मार्च 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को भक्त माता कर्मा जयंती की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने माता कर्मा से समस्त छत्तीसगढ़वासियों के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति की […]
मेगा प्लेसमेंट कैंप के लिए पंजीयन 10 दिसंबर तक
जगदलपुर, दिसंबर 2022/ छत्तीसगढ़ शासन कौशल विकास तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग द्वारा माह दिसम्बर 2022 के तृतीय सप्ताह में रायपुर जिले में मेगा प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए विभिन्न निजी क्षेत्र के नियोजकों से 9 भिन्न क्षेत्रों में 46616 रिक्तियां प्राप्त हैं।इस प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होने के लिए जिला रोजगार […]