ग्राम भंवरपुर, विधानसभा सरायपाली में आयोजित भेंट-मुलाकात में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा की गई घोषणाएं :-
- ग्राम पंचायत भंवरपुर को नगर पंचायत बनाया जायेगा।
- भंवरपुर को उप तहसील बनाया जायेगा।
- भंवरपुर में किसी राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा खोलने की प्रक्रिया चलवाई जायेगी।
- पुलिस चौकी भंवरपुर का थाने में उन्नयन किया जायेगा।
- भंवरपुर में कॉलेज की स्थापना की जायेगी।
- भंवरपुर में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश माध्यम विद्यालय खोला जायेगा।
- भंवरपुर में ओपन जिम खोला जायेगा।
- भंवरपुर से सरायपाली तक सड़क निर्माण को तेज गति से पूरा किया जायेगा।