मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा महासमुंद जिले के सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बलौदा में आयोजित भेंट-मुलाकात में की गई घोषणाएं :-
- शिशुपाल पर्वत को पर्यटन स्थल घोषित किया जायेगा।
- बलौदा कॉलेज परिसर में बाउंड्री वॉल का निर्माण करवाया जायेगा।
- भदरा तालाब का गहरीकरण करवाया जायेगा।
- बलौदा में ग्रामीण हाट बाजार का उन्नयन किया जायेगा।
- सुरंगी नदी पर एनीकेट निर्माण करवाया जायेगा।
- सरायपाली में अंतरराज्यीय बस स्टैंड का निर्माण किया जायेगा।
- सरायपाली नगर में हर घर में नल जल पहुंचाया जायेगा।