कवर्धा, दिसंबर 2022। नेहरू युवा केंद्र, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त तत्वधान में श्री सौरभ कुमार निषाद जिला युवा अधिकारी के कुशल मार्गदर्शन में सभी ब्लॉकों में सेवा और सशक्तिकरण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसमें वृक्षारोपण, स्वच्छता जैसे कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत आज एसबीआई आर सेटी कवर्धा में स्वैच्छिक कार्यक्रम के माध्यम से सेवा और सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसबीआई आर सेटी कवर्धा के डायरेक्टर श्री कृष्णचंद्र साहू, फैकेल्टी श्री रामचंद्र साहू, विक्टर कोसरिया और बोड़ला ब्लॉक के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक मोहन साहू एवं प्रशिक्षण केंद्र के 25 युवा उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
कलेक्टर ने किया उप तहसील कार्यालय जरहागांव का औचक निरीक्षण
मुंगेली, मई 2022// कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह ने आज अपने भ्रमण के दौरान जिले के विकास खण्ड मुंगेली के ग्राम जरहागांव पहुॅचे और वहां संचालित उप तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अतिरिक्त तहसीलदार श्री लीलाधर ध्रुव से पटवारी हल्कावार पटवारी प्रतिवेदन, पंजीकृत और अपंजीकृत आवेदन पत्र, गिरदावली, लोक सेवा […]
समाधान शिविर में मिला वय वंदन, आयुष्मान एवं सिकल सेल कार्ड, इलाज में होगी सहुलियतकृषकों को मिला राजस्व संबंधी दस्तावेज
रायगढ़, 14 मई 2025/ sns/- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप राज्य में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करना, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करना तथा विकास कार्यों में गति लाने के साथ ही आम जनता, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न […]
सारंगढ़ में 21 नवंबर को होगी रेडक्रॉस सोसाइटी की बैठक
सारंगढ़ बिलाईगढ़, नवंबर 2024/sns/ भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले की प्रबंध समिति के गठन हेतु जिला शाखा के सामान्य सभा की बैठक 21 नवंबर को सारंगढ़ में सुबह 12 बजे आयोजित जाएगा। भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के सभी संरक्षक, वाइस संरक्षक और सदस्यगण को इस बैठक में शामिल होने के […]