रायपुर, 02 दिसंबर 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने हॉकी के जादूगर पद्म भूषण मेजर ध्यानचंद की 03 दिसम्बर को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। मेजर ध्यानचंद की उपलब्धियों और खेल के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान को याद करते हुए श्री बघेल ने कहा है कि मेजर ध्यानचंद के जादुई खेल से भारत को ओलंपिक खेलों में तीन स्वर्ण पदक हासिल हुए हैं। मेजर ध्यानचंद का खेल के प्रति समर्पण और देश प्रेम की भावना हम सबके लिए प्रेरणास्पद है। उन्हें भारत सरकार द्वारा देश के प्रतिष्ठित पुरस्कार पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है। उनके जन्मदिन को भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेजर ध्यानचंद अपनी प्रतिभा और हॉकी के प्रति समर्पण, प्रेम और अनुशासन से भारत में हॉकी की पहचान बन गए हैं।
संबंधित खबरें
हर क्षेत्र में नई बुलंदियों को छू रहा है छत्तीसगढ़: मंत्री श्रीमती राजवाड़े
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर हुआ एक दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम का आयोजन महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े हुईं शामिल रायपुर, 05 नवम्बर 2024/ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलरामपुर के खेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश की महिला एवं बाल विकास विभाग […]
बिहान बाजार का शुभारंभ, दीवाली के लोकल आइटम्स का रहेगा खास आकर्षण
जनपद पंचायत परिसर में आरंभ हुआ बिहान बाजार पहले ही दिन जमकर हुई खरीदारी, 21 तारीख तक चलेगा बिहान बाजारदुर्ग, अक्टूबर 2022/ जनपद पंचायत परिसर में बिहान बाजार का शुभारंभ हुआ। बिहान बाजार में इस मौके पर खास तौर पर स्थानीय दीवाली आइटम्स की धूम है। इसमें डिजाइनर दीये, गोबर के दीये, दीपावली की पूजन […]
कबीर दास जी का संदेश संपूर्ण मानव समाज के सकारात्मक विकास के लिए आज भी प्रासंगिक
जांजगीर-चांपा फरवरी, 2022 / छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि कबीरदास जी का संदेश संपूर्ण मानव समाज को सकारात्मक मार्ग पर प्रशस्त करता है। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। डॉ महंत ने कहा कि हमें समाज में सुख शांति,एकता और भाईचारे के लिए उनके विचारों का अनुसरण करना चाहिए। डॉ. महंत […]