रायपुर, 14 नवम्बर 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया । उन्होंने बाल दिवस पर सभी बच्चों सहित प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि पंडित नेहरू को बच्चे बहुत प्रिय थे, बच्चे भी उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कहते थे। इसी स्नेह और प्रेम के कारण पंडित नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। खैरागढ़ विधायक श्रीमती यशोदा वर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थीं।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि राज्य सरकार ने पंडित नेहरू के पदचिन्हों पर चलते हुए कई महत्त्वपूर्ण निर्णय लिये हैं। बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल शुरू किए गए हैं। इसी तर्ज पर हिन्दी मीडियम स्कूल भी प्रारंभ किए जा रहे हैं। बच्चों में कुपोषण को दूर करने के लिए प्रदेश मुख्यमंत्री सुपोषण योजना शुरू की गई है। इससे लगभग 2 लाख से ज्यादा बच्चे कुपोषण से मुक्त हो गए हैं।
रायपुर : 29 दिसंबर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूजनीय सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत इन दिनों छत्तीसगढ़ प्रवास पर हैं। 29 दिसंबर को उन्होंने पर्यावरण संवर्धन से जुड़े कार्यों पर कार्यकर्ताओं व अधिकारियों का मार्गदर्शन किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति विशेष रूप से सक्रिय है। संघ पर्यावरण संरक्षण को जन-जन […]
जांजगीर-चांपा, 22 अगस्त 2025/sns/- कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली और राज्य शासन द्वारा 15 अगस्त से प्रारंभ किए गए छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव के सफल आयोजन के लिए सभी विभागों द्वारा आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।कलेक्टर ने कहा कि […]
अम्बिकापुर 12 फरवरी 2022/ जल जीवन मिशन के तहत सामुदायिक सहभागिता सुनिश्चित करने के संदर्भ में समुदाय स्तरीय चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारम्भ 11 फरवरी को शुक्रवार को हुआ। इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के अधीक्षण अभियंता श्री संजय सिंह, कार्यपालन अभियन्ता श्री प्रदीप खलखो, सहायक अभियंता सहित सीतापुर के समुदाय स्तरीय 60 […]