राजनांदगांव, नवम्बर 2022। संभागयुक्त दुर्ग संभाग श्री महादेव कावरे ने खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में धान उपार्जन अवधि (01 नवम्बर 2022 से 31 जनवरी 2023) के दौरान दुर्ग संभाग अंतर्गत छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्यों से सीमावर्ती खरीदी केंद्र में धान विक्रय की आशंका बनी रहती है। ऐसे संवेदनशील धान खरीदी केंद्र में निगरानी एवं नियंत्रण के लिए दुर्ग संभाग के राजनांदगांव, कबीरधाम एवं खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में संभाग स्तर के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। जारी आदेश में खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के लिए श्री एच आर धु्रव अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग, श्री आरके राठौर संयुक्त संचालक कृषि की ड्यूटी, जिला राजनांदगांव के केंद्र हेतु श्री भानुप्रताप अधीक्षण अभियंता क्रेडा, श्री मुकेश धु्रव संयुक्त पंजीयक सहकारी संस्था की ड्यूटी इसी प्रकार कबीरधाम जिले के संवेदनशील खरीदी केंद्रों के लिए श्री दिनेश भगोरिया अधीक्षण अभियंता जल संसाधन, श्री संजीव बृजपुरिया अधीक्षण अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, श्री मुकेश संतोषी अधीक्षण अभियंता ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण, श्री रमेश जायसवाल संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन विभाग, श्री राजेंद्र कुमार राठौर उपायुक्त हाउसिंग बोर्ड, श्री पी के पांडे संयुक्त संचालक शिक्षा को जिम्मेदारी दी गई है। श्री कावरे ने सभी संभाग स्तरीय अधिकारियों को प्रति सप्ताह निरीक्षण करने एवं प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए है।
संबंधित खबरें
व्यापम द्वारा आयोजित परीक्षा (पीआरपीई-2022) 29 जनवरी को
दुर्ग, जनवरी 2023/ छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा सुबेदार, उप निरीक्षक, उपनिरीक्षक (विशेष शाखा), प्लाटून कमांडर, उपनिरीक्षक (अंगुल चिन्ह), उपनिरीक्षक (प्रश्नाधीन दस्तावेज), उपनिरीक्षक (कंप्यूटर) तथा उपनिरीक्षक (रेडियो) सहित विभिन्न 8 पद की प्रारंभिक लिखित भर्ती परीक्षा (पीआरपीई-2022) का आयोजन दिनांक 29 जनवरी 2023 को सुबह 10ः00 बजे से 12ः00 बजे तक किया जाएगा। उक्त […]
भारतीय वायुसेना में अग्निवीर भर्ती हेतु 6 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित
सरिया आईटीआई में दिया गया मागदर्शन सारंगढ़ बिलाईगढ़,1 फरवरी 2024/भारतीय वायुसेना में अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 फरवरी 2024 निर्धारित है। कलेक्टर श्री के एल चौहान के निर्देशानुसार भारतीय वायुसेना में अग्निवीर भर्ती हेतु अधिक से अधिक युवाओं का पंजीयन कराने के लिए जिले के सभी आईटीआई, महाविद्यालयों […]
एकमुश्त दो वर्ष का बकाया बोनस मिलने पर किसानों को होठों पर खिली मुस्कान
महिला कृषक उमा देवी को बोनस राशि के रूप में मिली 91 हजार से अधिक राशि मुख्यमंत्री श्री साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए केंद्र एवं राज्य शासन को दिया धन्यवाद कोरबा, दिसंबर 2023/ राज्य शासन द्वारा किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए वर्ष 2014-15 एवं 2015-16 के धान खरीदी का बकाया […]