छत्तीसगढ़

खरीफ विपणन वर्ष 2022-23

समर्थन मूल्य पर अब तक जिले में 04 हजार क्विंटल से अधिक की हुई धान खरीदी

मुंगेली 07 नवम्बर 2022// राज्य शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारंभ से अब तक जिले में 04 हजार क्विंटल से अधिक की धान खरीदी हो चुकी है। कलेक्टर श्री राहुल देव के मार्गदर्शन में जिले के धान उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से किया जा रहा है। जिसके तहत जिले के धान उपार्जन केन्द्रों में पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर 01 नवंबर से अब तक धान 04 हजार 162 क्विंटल धान खरीदी की जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *