कवर्धा, नवम्बर 2022। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर ने आज शुक्रवार को अपने कबीरधाम प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। श्री अकबर ग्राम लीलादादर में श्री तुलसीराम, ग्राम छुही में श्री रामकुमार श्रीवास और ग्राम गुडली में कृपाल धुर्वे के परिवार के सभी सदस्यों के साथ कुछ समय भी बिताएं। उन्होंने परिवार के सभी सदस्यों से भेंटकर सभी का हाल-चाल जाना। इस अवसर अध्यक्ष कृषि उपज मंडी श्री नीलकंठ साहू, जिला पंचायत सदस्य श्री मुखीराम साहू, उपाध्यक्ष कृषि उपज मंडी श्री चोवा साहू, जनपद उपाध्यक्ष श्री सनत जायसवाल, श्री पीताम्बर वर्मा, श्री इतवारी बैगा, श्री लमतु बैगा, पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेंद सिंह सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
कोसरिया यादव समाज के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के रूप में शामिल हुए स्वास्थ्य- मंत्री श्री जायसवाल
दुर्ग, 29 अगस्त 2024/sns/- कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में दुर्ग में आयोजित कोसरिया यादव समाज के शोभायात्रा एवं सभा में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रतिनिधि के रूप में प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा एवं 20 बीस सूत्रीय कार्यान्वयन मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल शामिल हुए। पुराना बस स्टैण्ड दुर्ग में […]
कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न रोकने राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल
बिलासपुर,5 अगस्त/ हाई कोर्ट के जस्टिस श्री गौतम भादुडी, कार्यपालक अध्यक्ष छ०ग० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (सालसा) बिलासपुर के द्वारा कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की घटनाओं की रोकथाम हेतु सभी जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों को आवश्यक निर्देश जारी किये गए हैं। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव श्री आनंद प्रकाश […]
10 मार्च को होगी शांति समिति की बैठक
अम्बिकापुर मार्च 2025/sns/ 13 मार्च को होलिका दहन, 14 मार्च को होली का त्यौहार, 31 मार्च को ईद-उल-फितर एवं चैत्र रामनवमी के मद्देनजर त्यौहार शांति और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाये जाने के संबंध में 10 मार्च को सायं 3 बजे कलेक्टर श्री विलास भोसकर की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक जिला कार्यालय के सभाकक्ष […]