कवर्धा, अक्टूबर 2022। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में नेहरू युवा केन्द्र (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) की प्रथम जिला युवा सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री महोबे ने नेहरू युवा केंद्र के कार्यक्रमों के बेहतर क्रियान्वन लिए जिला पंचायत, स्वास्थ विभाग, फारेस्ट विभाग आदि के साथ समन्वय करने के लिए कहा। जिला युवा अधिकारी श्री सौरभ कुमार निषाद ने सभी को वार्षिक कार्य योजना 2022-23 के अंतर्गत होने वाले कार्यक्रमों की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। जिसमे युवा मंडल विकास अभियान, सघन स्वयं सेवक पंजीयन अभियान, स्वच्छता अभियान, श्रमदान शिविर, खेल कूद कार्यक्रम जैसे कार्यक्रमो के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा किया।
संबंधित खबरें
बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण कर रहे लाभ अर्जन, आने वाले समय में और भी ग्रामीण होंगे लाभान्वित
कोरबा, 19 मई 2025/sns/- मछली पालन और उसकी आय ने हसदेव डूबान के आसपास बसे सैकड़ों ग्रामीणों की जीवन को प्रभावित किया है। केज कल्चर के माध्यम से मछली उत्पादन करने की तरकीब ने न केवल उनके हाथों में रोजगार और जेब में पैसे दिए, अपितु जीवनयापन का एक नया जरिया भी विकसित किया है। […]
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का आम-जनता से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की झलकियां
विधानसभा- दंतेवाड़ा दिनांक: 23.05.2022, द्वितीय चरण-चतुर्थ दिवस मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल पहुंचे दंतेवाड़ा जिले के गांव कटेकल्याण। मुख्यमंत्री ने कटेकल्याण में स्थापित नई डैनेक्स फैक्टरी का किया निरीक्षण। मुख्यमंत्री ने डैनेक्स कपड़ा फैक्टरी के श्रमिकों से की मुलाकात और उत्पादन को लेकर की चर्चा। मुख्यमंत्री ने डैनेक्स फैक्टरी में पारंपरिक ढेंकी […]
स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर में करेंगे ध्वजारोहण
केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में करेंगे ध्वजारोहण उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव बिलासपुर में और श्री विजय शर्मा बस्तर में ध्वजारोहण करेंगे विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह राजनांदगांव में, मंत्री श्री रामविचार नेताम सरगुजा में, मंत्री श्री दयालदास बघेल महासमुंद में, मंत्री श्री केदार कश्यप दुर्ग में, मंत्री श्री लखन लाल देवांगन […]