रायगढ़, अक्टूबर 2022/ राजीव युवा उत्थान योजना नियमावली वर्ष 2019 अंतर्गत राज्य के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के कुल 50 अभ्यर्थी (एसटी 50 प्रतिशत, एससी 30 प्रतिशत एवं ओबीसी 20 प्रतिशत जिसमें प्रत्येक वर्ग में 33 प्रतिशत महिलाओं के आरक्षित) जो संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल परीक्षा की तैयारी नई दिल्ली में करना चाहते है ऐसे इच्छुक पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए है। आवेदक 7 नवम्बर 2022 शाम 5 बजे तक वेबसाईट www.tribal.cg.gov.in अथवा https://hmstribal.cg.gov.in आवेदन जमा कर सकते है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी विभाग के वेबसाईट पर अवलोकन एवं डाउनलोड किया जा सकता है। इस परीक्षा से संबंधित समस्त जानकारी पात्र अभ्यर्थी, परीक्षा केन्द्र परीक्षा परिणाम आदि की सूचना विभागीय वेबसाईट से प्राप्त कर सकते है।
संबंधित खबरें
कृषि उत्पादन आयुक्त लेंगे 04 मई को संभागीय समीक्षा बैठक
जगदलपुर, 26 अप्रैल 2023/ कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ कमल प्रीत सिंह की अध्यक्षता में रबी वर्ष 2022-23 की समीक्षा तथा खरीफ 2023 के कार्यक्रम निर्धारण हेतु संभागीय समीक्षा बैठक 04 मई 2023 को सुबह 10 बजे से प्रेरणा कक्ष कलेक्टोरेट में रखी गई है। समीक्षा बैठक हेतु कमिश्नर श्री श्याम धावड़े ने संभाग के सभी […]
मुख्यमंत्री धान उपार्जन केन्द्र जालबांधा में पहुंचे किसानों के बीच
राजनांदगांव / दिसम्बर 2021। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज खैरागढ़ विकाखण्ड के धान उपार्जन केन्द्र जालबांधा में किसानों के बीच पहुंचे। उन्होंने धान उपार्जन केंद्र में ग्राम पेटी और पवनतरा के किसानों से धान खरीदी की व्यवस्था की जानकारी ली। साथ ही धान की तौलाई करवा रहे किसानों से चर्चा कर खेती किसानी के बारे […]
देश और प्रदेश के विकास के लिए एकजुटता और आपसी भाईचारा महत्वपूर्ण: राज्यपाल सुश्री उइके
बुराई को त्याग कर अच्छाई को अपनाने के लिए प्रेरित करता है रमजान का महीना: मुख्यमंत्री श्री बघेल राज्यपाल सुश्री उइके और मुख्यमंत्री श्री बघेल दावते रोजा इफ्तार में शामिल हुए रायपुर, 27 अप्रैल 2022/ राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके और मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज यहां राजधानी रायपुर के नेताजी सुभाष स्टेडियम में आयोजित दावते […]