कोरबा, अक्टूबर 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आज खरीफ वर्ष 2021 अंतर्गत राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीसरी किश्त के रूप में जिले के 46 हजार 705 किसानों के बैंक खातों में 32 करोड़ 46 लाख 70 हजार रुपए की राशि का अंतरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि दीपावली का त्यौहार नजदीक है और प्रदेश के किसान खाते में राशि आने से त्यौहार अच्छे से मना सकेंगे। मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कार्यक्रम में दीपका तहसील कार्यालय से जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिव कला कंवर, कलेक्टर श्री संजीव झा सहित विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी एवं किसान – हितग्राही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।
संबंधित खबरें
वार्ड क्र. 29 में 52.38 प्रतिशत मतदान
बिलासपुर, दिसंबर 2021। नगर पालिका उप निर्वाचन 2021 अंतर्गत नगर निगम बिलासपुर के वार्ड क्र. 29 में पार्षद पद के लिए 52.38 प्रतिशत मतदान हुआ। जिला निर्वाचन कार्यालय बिलासपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड क्र. 29 के पार्षद पद के लिए हुए उपचुनाव में मतदाताओं ने उत्साह से भाग लिया। कड़ाके की ठंड की […]
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अबूझमाड़ के विकास का द्वार खोला
इन्द्रावती नदी पर बने छिंदनार पुल जनता को किया समर्पित कहा छिंदनार का यह पुल बस्तर से अबूझमाड़ को जोड़ेगा मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित पुल का नामकरण को पूर्व सरपंच स्वर्गीय पोसेराम कश्यप के नाम पर करने की घोषणा की कटेकल्याण और कारली में नव स्थापित डेनेक्स गारमेंट फैक्टरी का किया उद्घाटन नदी के उस पार […]
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत 10 से 12 मार्च तक उद्यमी मेला का आयोजन बीजापुर में
बीजापुर मार्च 2025/sns/ राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एनआरएलएम अंतर्गत 10 से 12 मार्च 2025 तक बीजापुर जिले में उद्यमी मेला आयोजित किया जाना है। जिसमें वनमंडलाधिकारी बीजापुर, उप संचालक कृषि, महाप्रबंधक जिला उद्योग एवं व्यापार केन्द्र, पशुपालन, मत्स्य पालन, लीड बैंक, उद्यानिकी विभाग, रेशम विभाग, कृषि विज्ञान केन्द्र, परियोजना मनरेगा सहित विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं […]