जांजगीर-चांपा, अक्टूबर 2022/ छत्तीसगढ़़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण अयोग द्वारा बाल अधिकारों के उचित संरक्षण हेतु किसी भी प्रकरण की जानकारी देने, महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने या शिक्षा के अधिकार के हनन संबंधी शिकायत दर्ज कराने हेतु टॉल फ्री सेवा टेलिफोन नंबर 1800-233-0055 जारी किया गया है। इस टॉल फ्री नंबर पर 24×7 अर्थात चौबीस घंटे सातों दिवस सतत निर्बाध रूप से उपलब्ध है। उक्त नंबर पर बाल विकास से जुड़े किसी भी प्रकार की सूचनाएं या प्रकरण की जानकारी दी जा सकती है साथ ही किसी भी प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने या शिक्षा का अधिकार के हनन संबंधी शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं। आयोग द्वारा टोल फ्री नंबर का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए ग्रामीण स्तर एवं प्रत्येक शाला में बच्चों को जानकारी देने, आश्रम, छात्रावास सहित अन्य रहवासी संस्था में उक्त नंबर को प्रदर्शित कराने का आग्रह किया गया है।
संबंधित खबरें
सैंड आर्ट के माध्यम से दिखी विष्णु सरकार के सुशासन और विकास की झलक
रायपुर 14 दिसम्बर 2024/छत्तीसगढ़ सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर राजधानी रायपुर स्थित साइंस कॉलेज में आयोजित जनादेश परब कार्यक्रम में पद्मश्री से सम्मानित सैंड आर्टिस्ट श्री सुदर्शन पटनायक ने अपनी कला के माध्यम से मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन और विकास को अभिव्यक्त किया। उन्होंने रेत की अद्भुत कृति तैयार कर […]
लेखा प्रशिक्षण सत्र 2022 हेतु आवेदन 31 जनवरी तक
बिलासपुर दिसम्बर 2021। शासकीय कार्यालयों के लिपिक वर्ग के कर्मचारियों का नियमित लेखा प्रशिक्षण सत्र मार्च 2022 से जून 2022 शासकीय लेखा प्रशिक्षण शाला बिलासपुर में आयोजित किया जाएगा।बिलासपुर एवं अम्बिकापुर संभाग के सभी कार्यालय प्रमुखों को सूचित किया गया है कि वे तीन वर्ष की नियमित सेवा पूरी कर चुके लिपिक वर्गीय कर्मचारियों के […]
उरला में पठारीडीह से सिंघानिया चौक तक भारी वाहनों के आने-जाने पर लगी रोक
कलेक्टर डॉ भुरे ने जारी किया आदेश, सुबह 6 से रात 10 बजे तक भारी वाहन प्रतिबंधितरायपुर, मार्च 2023/ जिला दण्डाधिकारी डॉ सर्वेश्वर भुरे ने उरला इंडस्ट्रीयल एरिया में पठारीडीह से सिंघानिया चौक तक एक माह के लिए भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी है। इस सड़क पर अगले एक महीने तक सुबह […]