बीजापुर, अक्टूबर 2022- भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता 01 जनवरी 2023 हेतु बीजापुर जिले के एक विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 89 बीजापुर की फोटोयुक्त मतदाता सूची का मुद्रण कार्य एवं बीएलओ, वर्किंग कॉपी मुद्रण कार्य हेतु इच्छुक स्थानीय फर्मों से बंद लिफाफे में 21 अक्टूबर 2022 तक दोपहर 3 बजे तक निविदा आमंत्रित की गई है। फर्मों से प्राप्त निविदा, समिति के अध्यक्ष अथवा सदस्यों द्वारा 21 अक्टूबर 2022 को दोपहर 4 बजे निविदाकारों के समक्ष खोला जाएगा। निविदा की विस्तृत जानकारी, नियम एवं शर्तें जिले के वेबसाइट www.bijapur.gov.in पर अपलोड की गई है एवं जिला कार्यालय और समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत के कार्यालय के सूचना पटल में चस्पा की गई है जिसका अवलोकन किया जा सकता है।
सामाजिक भवनों के निर्माण हेतु भूमि आबंटन सहित आवश्यक कार्यवाही त्वरित करें -कलेक्टरकलेक्टर ने ली समाज प्रमुखों की बैठक
बीजापुर, अक्टूबर 2022- मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा भेंट मुलाकात के दौरान जिले के विभिन्न समाज को सामुदायिक भवन की सौगात दी है। कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार कटारा ने जिले के समाज प्रमुखों से बैठक कर सामाजिक भवन निर्माण हेतु स्वीकृत राशि के बारें में विस्तार से बताया। साथ ही समाज का पंजीयन एवं आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने का आग्रह किया ताकि अविलंब मुख्यमंत्री जी के घोषणा के अनुरूप कार्यवाही की जा सके। भूमि आबंटन की कार्यवाही जल्द पूर्ण करने हेतु एसडीएम एवं तहसीलदार को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री कटारा ने समाज प्रमुखों को जिले में संचालित विकास कार्यों के बारे में विस्तृत रूप से बताया जिले की बेहतर विकास एवं शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं से हर वर्ग को जोड़ने विचार-विमर्श किया। शिक्षा, स्वास्थ्य, जाति प्रमाण पत्र, भूमिहीन किसानों एवं गायता, पेरमा, पुजारी वड्डे को दी जाने वाली सहायता राशि सहित विभिन्न विषयों पर व्यापक चर्चा हुई।
बैठक में एसडीएम बीजापुर श्री पवन कुमार प्रेमी, तहसीलदार डीआर ध्रुव सहित गोड़, हल्बा, दोरला, कंवर, मसीह, साहू, क्षत्रिय, निषाद, सतनामी, कोसरिया, मरार, परधान, तेलंगा, माहरा, मुस्लिम, माहेश्वरी सहित विभिन्न समाज प्रमुख एवं पदाधिकारी बैठक में उपस्थि थे।
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
बीजापुर, अक्टूबर 2022- कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार कटारा ने जिले के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी एवं खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया कलेक्टर श्री कटारा ने कहा कि अपना बेहतर प्रदर्शन करें, पूरी ईमानदारी और लगन से खेले बीजापुर जिला का खेल के क्षेत्र में अपना विशिष्ट पहचान है।
ज्ञात हो कि 14 एवं 15 अक्टूबर को एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों का खेल प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। लंबी दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, गोला फेंक, तवा फेंक, भाला फेंक, कबड्डी, खो-खो, व्हालीबाल, फुटबाल, बेडमिंटन तीरंदाजी जैसे विविध खेल आयोजित हो रहे हैं। उक्त खेल का आयोजन एजुकेशन सिटी बीजापुर स्टेडियम में हो रहा है। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्रीमती बोधी ताती, जनपद उपाध्यक्ष श्री सोनू पोटाम, सरपंच श्रीमती मंगली कुड़ियम, एसडीएम बीजापुर श्री पवन कुमार प्रेमी, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री प्रशांत कुशवाह, प्राचार्य एकलव्य विद्यालय एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।
नगरपालिका कर्मचारी द्वारा नवोदय विद्यालय के समीप कचरा को साफ कराया गया
बीजापुर, अक्टूबर 2022- कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार कटारा के निर्देश पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री बंशीलाल नुरेटी ने त्वरित कार्यवाही करते हुए नवोदय विद्यालय बीजापुर के समीप कचरा के ढेर को त्वरित साफ करवाया गया। सीएमओ श्री नुरेटी ने नियमित रूप से स्कूल के आस-पास के कचरा की सफाई करने के निर्देश नगर पालिका के कर्मचारियों को दिए हैं।
अंडा उत्पादन महिला स्व-सहायता समूह के लिए बना आय का जरिया
बीजापुर, अक्टूबर 2022- मुरदंडा गौठान के दुर्गा स्व-सहायता समूह को जिला प्रशासन के विशेष सहायोग एवं पशुधन विकास विभाग बीजापुर के मार्गदर्शन में मई 2022 में बीव्ही 380 लेयर बर्डस 100 नग प्रदाय किया गया है। स्थापित लेयर बर्डस द्वारा प्रतिदिन 55-60 अंडा का उत्पादन हो रहा है। अण्डों को नजदीकी आंगनबाड़ी केन्द्रों में मुख्यमंत्री सुपोषण आहार के तहत प्रदाय किया जा रहा है। अभी तक 1602 अंडा का विक्रय आंगनबाड़ी केन्द्रों में की जा चुकी है। जिससे प्रति अंडा 6 रूपए की दर से समूह को 9 हजार 6 सौ रूपए की आमदनी प्राप्त हो चुकी है। स्थापना माह मई से 20 सितंबर 2022 क कुल 2158 का उत्पादन हो चुका है। उक्त बर्डस द्वारा मई 2023 तक अंडा का उत्पादन होगा इस तरह कुल 5518 अंडा उत्पादन होगा जिससे समूह को कुल 33106 रूपए की आमदनी होगी। उक्त समूह मुरदंडा गौठान में बीव्ही -380 लेयर बर्डस स्थापित अंडा उत्पादन के अलावा कृषि एवं वनोपज सहित विभिन्न आजिविका मूलक गतिविधियों से आर्थिक रूप से सशक्त बन रहीं हैं।