रायगढ़, अक्टूबर 2022/ छ.ग. शासन के निर्देशानुसार सीएमएचओ डॉ.मधुलिका सिंह ठाकुर और राष्ट्रीय अंधत्व एवं अल्प दृष्टि नियंत्रण कार्यक्रम के जिला नोडल डॉ.मीना पटेल के मार्गदर्शन में स्थानीय रामभांठा स्थित युवा स्वरोजगार केन्द्र में 13 अक्टूबर को विश्व दृष्टि दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 65 हितग्राहियों का नेत्र और सामान्य बीमारियों का परीक्षण कर आश्यकतानुसार उन्हें दवाईयां और चश्में का वितरण किया गया। इस मौके पर डॉ.काकोली पट्नायक, श्री कृष्णपुरी गोस्वामी और श्री अर्जुन बेहरा व अनुप कुमार पटेल के द्वारा सभी हितग्राहियों को नेत्र संबंधित सामान्य बीमारियों और सावधानियों के बारे में बताया गया। इस दौरान विजय लक्ष्मी समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष श्रीमती माया, संचालक श्री राजेश पटेल व अन्य स्टॉफ उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
कंबाइंड मेडिकल सर्विस की परीक्षा 21 नवंबर को दो पालियों में होगा
रायपुर , नवंबर 2021/संघ लोक सेवा आयोग, नई दिल्ली द्वारा आयोजित कम्बाईण्ड मेडिकल सर्विस परीक्षा 21 नवंबर रविवार को दो पालियों में आयोजित होगी। प्रथम पाली सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे एवं द्वितीय पाली दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक दो पाली में संचालित की जायेगी। परीक्षा के दौरान सभी प्रक्षार्थियो एवं अधिकारियों-कर्मचारियों […]
जन चौपाल में 38 नागरिकों सेे आवेदन प्राप्त
3 दिव्यांगों को मिला मोटराइज्ड ट्राइसिकल, 5 लोगों को मिला जाति प्रमाण पत्रराजनांदगांव, जनवरी 2023। कलेक्टर श्री डोमन सिंह के मार्गदर्शन में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जनचौपाल का आयोजन किया गया। कलेक्टर ने जनचौपाल में आए दिव्यांगजन ग्राम पंचायत कोलिहापुरी के श्री दुलेश्वर जंघेल, बधीयाटोला के श्री मूलचंद सिन्हा व श्री दिनेश निषाद को मोटराइज्ड […]
शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था लोरमी और पथरिया में मेहमान प्रवक्ता की होगी नियुक्ति
मुंगेली, सितम्बर 2022// जिले के शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था लोरमी एवं पथरिया में सत्र 2022-23 हेतु मेहमान प्रवक्ता की नियुक्ति की जाएगी। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था लोरमी में विद्युतकार के रिक्त 01 पद और शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था पथरिया में फीटर के रिक्त 01 पद पर मेहमान प्रवक्ता की नियुक्ति की जाएगी। इस हेतु 10 […]