छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कांशीगढ़ में माँ चंद्रहासिनी देवी मंदिर का दर्शन किया

मंदिर में विधि-विधान से पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना कीमुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में आम का पौधा लगाया      सक्ती, अक्टूबर 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान  सक्ती जिले के जैजैपुर विधानसभा के ग्राम कांशीगढ़ में स्थित माँ चंद्रहासिनी देवी मंदिर दर्शन किए। मुख्यमंत्री ने माँ चंद्रहासिनी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर मंदिर परिसर में आम का पौधा भी लगाया।
भेंट मुलाकात : ग्राम कांशीगढ़
      मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात स्थल, कांशीगढ़ पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर भेंट मुलाकात कार्यक्रम की शुरुआत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *