छत्तीसगढ़

परिवहन सुविधा केंद्र स्थापित करने हेतु आवेदन आमंत्रित

दंतेवाड़ा, सितंबर 2022। परिवहन सुविधा केन्द्र ¼LI Facilitation Centre½ भारत सरकार के अनुसार 31 मार्च 2021 के अनुसार लर्निंग लाइसेंस बनाने हेतु परिवहन सुविधा केन्द्र अधिकृत किया गया है। शिक्षार्थी लाइसेंस बनवाने एवं अन्य परिवहन सेवाओं हेतु जिला दंतेवाड़ा विकासखंडों के विभिन्न 06 स्थानों में परिवहन सुविधा केन्द्र स्थापित किया जाना प्रस्तावित है। इच्छुक अर्हताधारी जिला परिवहन कार्यालय, जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा में विहित शासकीय शुल्क राशि 200 रुपए, 24 सितंबर 2022 तक सायं 5.30 बजे तक आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया था। आवेदन पत्र के अंतिम तिथि में वृद्धि कर 21 अक्टूबर 2022 तक सायं 5.30 बजे तक कार्यालयीन अवधि में आवेदन पत्र आमंत्रित किया जाता है। निर्धारित तिथि एवं समय के उपरांत प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों पर स्वीकार नहीं किया जायेगा। अधिक जानकारी के लिए विभागीय वेबसाइट https: // dantewada.gov.inका अवलोकन अथवा जिला परिवहन कार्यालय दंतेवाड़ा से संपर्क कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *