छत्तीसगढ़

मंत्री श्री अकबर ने ग्राम भादूटोला में मां दुर्गा मंच निर्माण के लिए 2 लाख रूपए देने की घोषणा की

मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर गांव के सुख-समृद्धि, खुशहाली और विकास की कामना की

कवर्धा, अक्टूबर 2022। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर ने आज सहसपुर लोहारा विकासखंड के ग्राम भादूटोला में विराजित मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर गांव के सुख-समृद्धि, खुशहाली और विकास की कामना की। इस दौरान मंत्री श्री अकबर ने ग्रामीणों की मांग पर मां दुर्गा मंच निर्माण के लिए 2 लाख रूपए देने की घोषणा की। इस अवसर पर क्रेडा के सदस्य श्री कन्हैया अग्रवाल, नीलकंठ चंद्रवंशी, जनपद अध्यक्ष श्रीमती लीला धनुक वर्मा, मंडी अध्यक्ष श्री नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष श्री चोवा साहू, श्री अशोक चोपड़ा सहित जनप्रतिनिधि, ग्रामवासी मंदिर समिति के सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *