दंतेवाड़ा, अक्टूबर 2022। राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत एफ एम डी सी पी राउंड 2 के तहत 6 अक्टूबर 2022 से 19 नवम्बर 2022 हेतु जिला एवं विकासखण्ड स्तरीय नोडल अधिकारी एवं जिला नियंत्रण कक्ष का गठन किया गया है। जिसमें पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ डॉ सुधीर भगत को नियंत्रण कक्ष का नोडल अधिकारी (मो. नं. 8839859068), स. प. चि. क्षे. अधि. कु उमा सेंगर को सहायक नोडल अधिकारी (मो. नं. 7440367613), बनाया गया है। विकासखण्ड स्तरीय नोडल अधिकारी पशुचिकित्सा सहायक शल्यज्ञ डॉ श्यामा मालवीय को दंतेवाड़ा (मो. नं. 9406470178), डॉ सुधीर भगत को गीदम (मो. नं. 8839859068), डॉ सुरेंद्र मरकाम को कुआकोंडा(मो. नं.7869500219), डॉ सरिता सोम को कटेकल्याण (मो. नं. 9993944878), का बनाया गया है। विभागीय अमले का विकासखण्ड वार टीकाकरण दल का गठन किया गया है। सघन टीकाकरण कार्यक्रम की अवधि 45 दिन की होगी। जिले के समस्त पशुपालकों से अपील की जाती है कि सभी अपने अपने पशुओं का एफ एम डी टीकाकरण अवश्य करवाएं।
संबंधित खबरें
*रीपा केंद्र बंशीताल में लेमन ग्रास खेती के लिए दिया गया प्रशिक्षण*
गौरेला पेंड्रा मरवाही, जुलाई 2023/ कलेक्टर श्रीमती प्रियंका ऋषि महोबिया के मार्ग दर्शन में आज महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा) बंशीताल में ग्राम पथर्रा, सेखवा, मड़ई के 10 से अधिक महिला स्व सहायता समूहों को छत्तीगढ़ आदिवासी स्थानीय परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड के सीईओ श्री जेएसीएस राव के द्वारा लेमन ग्रास खेती का […]
जनदर्शन से दिव्यांग माधुरी की हौसलों को मिली मजबूती कलेक्टर व एसपी ने सुनी लोगों की समस्याएं
अम्बिकापुर/ जनवरी 2022/ लुण्ड्रा जनपद के धौरपुर थाना अंतर्गत ग्राम साहनपुर निवासी आंखों से दिव्यांग सुश्री माधुरी गोंड के हौसलों को उस समय मजबूती मिली जब कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने उन्हें ब्रेललिपि युक्त लैपटॉप देने का भरोसा दिलाया। माधुरी मंगलवार को साप्ताहिक जनदर्शन में अपनी समस्या लेकर कलेक्टर के समक्ष उपस्थित हुई थी। […]
महानदी जल बंटवारे को लेकर छत्तीसगढ़ और ओडिशा के दावों के समाधान के लिए बेसिन क्षेत्रों में निरीक्षण आज से
महानदी जल विवाद अधिकरण ने दिया था आदेश पहले दो चरणों में छत्तीसगढ़ में उद्गम से लेकर राज्य की सीमा तक होगा निरीक्षण इसके बाद ओडिशा के महानदी बेसिन क्षेत्रों का भी किया जाएगा निरीक्षण रायपुर, 18 अप्रैल 2023/महानदी के जल-बंटवारे को लेकर छत्तीसगढ़ और ओडिशा के दावों का समाधान करने के उद्देश्य से महानदी […]