दंतेवाड़ा, सितम्बर 2022। महिला सशक्तिकरण विशेष रूप से कमजोर और हाशिए की महिलाओं के लिए उनकी सेवा के सम्मान में व्यक्तियों को हर साल नारी शक्ति पुरस्कार प्रदान किया जाता है। महिलाओं को सभी क्षेत्रों में भाग लेने के लिए मान्यता देने और प्रोत्साहित करने के लिए सरकार द्वारा ठोस प्रयास किए गए है और महिलाओं से संबंधित मुद्दों को अत्यधिक महत्व दिया गया है और ध्यान केंद्रित किया गया है नारी शक्ति पुरस्कार महिलाओं के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करेगा। समाज में अपनी स्थिति को मजबूत करने के उददेश्य से नारी शक्ति पुरस्कार युवाओं को भी देगा अवसर भारतीय समाज के निर्माण में महिलाओं के योगदान को समझे और नारी शक्ति पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं को हर साल 20 फरवरी तक घोषित किया जाएगा और पुरस्कार 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (आईडब्ल्यूडी) के अवसर पर प्रदान किए जाएंगे पुरस्कार को अधिकतम संख्या 15 होगी। चयन समिति के विवके पर अधिकतम संख्या में किसी भी छूट की अनुमति दी जा सकती है। प्रत्येक श्रेणी में पुरस्कार में एक प्रमाण पत्र और प्रति पुरस्कार विजेता दो लाख रुपये नगद राशि होगी। इस हेतु नामांकन, आवेदन ऑनलाइन वेबसाइट WWW.awards.gov.in के माध्यम से 31 अक्टूबर 2022 तक किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
ड्रोन से कृषि की बदल रही है तस्वीर
बलौदाबाजार, जनवरी 2024/ हमारा देश अनाज उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर हो चूका है। देश के किसानों ने उन्नत किस्म के बीज, मशीनों आदि का प्रयोग करते हुए खेती में अपेक्षित बदलाव लाकर बढ़ती हुई जनसंख्या को पर्याप्त भोजन उपलब्ध कराने तथा उत्पादन लक्ष्य को समय पर प्राप्त करने में अपनी अहम भूमिका निभाई है। […]
छत्तीसगढ़ किसानों, आदिवासियों, मजदूरों और मेहनतकशों का प्रदेश: मुख्यमंत्री श्री बघेल
प्रदेशवासियों ने छत्तीसगढ़िया संस्कृति को सहेजा मुख्यमंत्री श्री बघेल ‘प्रगति पथ पर छत्तीसगढ़’ कार्यक्रम में हुए शामिल रायपुर, 27 जून 2023/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ किसानों, आदिवासियों, मजदूर और मेहनतकशों का प्रदेश है और सबकी अपनी विशेषताएं है। सभी ने अपनी संस्कृति को बढ़ाया और उसको सहेज कर रखने के लिए बड़ी […]
राज्य की कोल वाशरियों एवं कोल डिपो पर ताबड़तोड़ छापे
छत्तीसगढ़ सरकार ने लगातार शिकायतों के मद्देनजर की कार्रवाई रायपुर, 06 जुलाई 2022/छत्तीसगढ़ में आज कई कोल वाशरियों एवं कोल डिपो पर आकस्मिक रूप से दबिश देकर जांच-पड़ताल की गई। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा यह कार्रवाई कोल वाशरियों एवं कोल डिपो में कोयले के स्टाक में गड़बड़ी सहित अन्य शिकायतों के मद्देनजर की गई है। बिलासपुर, […]