बिलासपुर, सितम्बर 2022/कोनी स्थित जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र में 23 सितम्बर को प्लेसमेण्ट कैंप का आयोजन किया गया है। यह कैंप 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा। कैंप में इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी की बिलासपुर शाखा द्वारा 24 पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जाएगी। इनमें फॉर्मासिस्ट के 9 पद, कम्प्यूटर ऑपरेटर कम सेल्समेन के 12 पद और प्यून के 3 पद शामिल है। फॉर्मासिस्ट के लिए निर्धारित योग्यता बी फॉर्मा अथवा डी फॉर्मा, , कम्प्यूटर ऑपरेटर कम सेल्समेन के लिए ग्रेज्युशन सहित डीसीए अथवा पीजीडीसीए और प्यून के लिए 12वीं पास के साथ अंग्रेजी का सामान्य ज्ञान निर्धारित किया गया है। कैंप मंे भागीदारी के लिए किसी तरह का शुल्क नहीं लगेगा।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने श्रीमती सीमा गर्ग द्वारा लिखित ”हमारी संस्कृति हमारी धरोहरÓÓ किताब का किया विमोचन
राजनांदगांव अक्टूबर 2024/sns/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज म्युनिसिपल स्कूल प्रांगण में आयोजित विराट कवि सम्मेलन में श्रीमती सीमा गर्ग द्वारा लिखित ”हमारी संस्कृति हमारी धरोहरÓÓ किताब का विमोचन किया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने लेखिका श्रीमती सीमा गर्ग को […]
जिले के नवपदस्थ कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने किया
कार्यभार ग्रहणराजनांदगांव , जुलाई 2022। जिले के नवपदस्थ कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने आज कार्यभार ग्रहण कर लिया है। कार्यभार ग्रहण करने के पूर्व नवपदस्थ कलेक्टर श्री सिंह ने कलेक्टोरेट परिसर में छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र पर माल्यार्पण किया।उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री डोमन सिंह वर्ष 2009 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। […]
सीनियर सिटीजन के लिए अच्छा काम करने पर दिलीप ठाकुर सम्मानित
दुर्ग, अक्टूबर 2022/ जीवनदीप समिति के सदस्य एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्री दिलीप ठाकुर का सम्मान राजधानी में किया गया। उन्हें समाज कल्याण विभाग द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डा. चरणदास महंत थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कैबिनेट मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया ने की। सम्मान समारोह में दुर्ग […]