छत्तीसगढ़

गौठान में बनेगा मूंगफली चिकी और पहुँचेगा आंगनबाड़ी

महिलाओं को मिलेगा रोजगार तो बच्चों को मिलेगा पूरक पोषण आहार

बलौदाबाजार, सितंबर 2022/मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सपनों के अनरूप जिलें के गौठानों में आजीविका संबंधित गतिविधियों को तेज किया जा रहा है। कलेक्टर रजत बंसल ने मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में अब गरम भोजन के साथ ही बच्चों एवं महिलाओं को मुंगफली से बनें गुड़ की चिकी भी परोसने के निर्देश दिए है।उक्त चिकी का निर्माण चयनित गौठान के आजीविका सेंटर में स्थानीय महिला स्व सहायता समूह के सदस्यों द्वारा किया जाएगा। इस सिलसिले में आज कलेक्टर श्री बंसल ने जनपद पंचायत बलौदाबाजार अंतर्गत ग्राम मोहतरा के गौठान में पहुँचकर महिला स्व सहायता समूह द्वारा बनाएं जा रहे आयुवेर्दिक लड्डू एवं चिकी निर्माण सहित अन्य गतिविधियों का जायजा लिया। साथ ही भाटापारा विकासखंड अंतर्गत ग्राम करहीबाजार से अम्बे स्व सहायता समूह,मोपका से भूमिका स्व सहायता समूह एवं तरेंगा के लक्ष्मी स्व सहायता समूह द्वारा बनाएं गये विभिन्न उत्पादों का सैम्पल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी को देखकर श्री बंसल ने महिला स्व सहायता द्वारा किए जा रहे कार्यो की प्रशंसा किए। इसके साथ ही गौठान में सब्जी बाड़ी,वर्मी कम्पोस्ट, टांका निर्माण सहित अन्य गतिविधियों का भी जायजा लिया।इस दौरान कलेक्टर ने अतिरिक्त आजीविका शेड निर्माण करनें के निर्देश जनपद पंचायत सीईओ को दिए है। सब्जी बाड़ी से संबंधित महिला समूह ने कलेक्टर सर को सब्जी बाड़ी के संबंध में जानकारी दी। उक्त मौके पर गौठान में कलेक्टर श्री बंसल एवं जिला पंचायत सीईओ गोपाल वर्मा के द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया। इस दौरान सरपंच ग्राम पंचायत मोहतरा श्रीमति ईश्वरी साहू,गौठान प्रबंध समिति के अध्यक्ष संतोष कुमार साहू,मां दंतेश्वरी महिला स्व सहायता,जय अक्षर महिला स्व सहायता समूह की महिलाए तथा जिले के विभिन्न विकासखंड की महिला स्व सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रही।

मिलेगा दोहरा लाभ इस पूरे गतिविधियों से दोहरा लाभ मिलेगा एक और जहां महिला स्व सहायता समूह को रोजगार मिलेगा वही दूसरी ओर कुपोषण के खिलाफ लड़ाई में भी मदद मिलेगा।
गुणवत्ता का भी रखा जाएगा ख्याल महिला स्व सहायता समूह द्वारा बनाएं जा रहें उत्पादों की गुणवत्ता को बनाएं रखने के लिए खाद्य अधिकारी को निर्देश दिए है। इसके लिए सभी तय मानकों के आधार पर कार्रवाई एवं प्रशिक्षण देने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *