अम्बिकापुर, 16 सितम्बर 2022/ खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान एवं मक्का विक्रय करने वाले किसान जिन्होंने खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान विक्रय हेतु पंजीयन नहीं कराए थे उन कृषकों को नवीन पंजीयन कराना होगा। एकीकृत किसान पोर्टल पर नवीन पंजीयन तथा पंजीकृत फसल या रकबे में संशोधन की कार्यवाही 31 अक्टूबर 2022 तक किया जाएगा। पंजीयन के लिए किसान संबंधित क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को आवेदन करना होगा।
जिला खाद्य अधिकारी ने बताया है कि खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में पंजीकृत धान अथवा मक्का कृषकों से ही समर्थन मूल्य पर धान एवं मक्का की खरीदी की जाएगी।