रायपुर, 15 सितम्बर 2022/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में राजनांदगांव जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष श्री नवाज खान के नेतृत्व में खैरागढ़-छुईखदान-गंडई से आए मरार समाज के प्रतिनिधि मण्डल ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मरार-भोयर समाज के समुदायिक भवन के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा एक एकड़ जमीन और 50 लाख रूपए की राशि प्रदान करने के लिए उनके प्रति आभार प्रकट किया। प्रतिनिधि मण्डल ने मुख्यमंत्री को बताया कि समुदायिक भवन के लिए भूमि मिली है उसकी प्रीमियम राशि 11 लाख 34 हजार रूपए है। प्रीमियम राशि जमा करने में समाज सक्षम नहीं है। प्रतिनिधि मण्डल ने प्रीमियम की राशि माफ करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल प्रीमियम राशि माफ करने की मंजूरी प्रदान की। प्रतिनिधि मण्डल में मरार-भोयर समाज के अध्यक्ष श्री सुखदेव पटेल सहित सर्व श्री मुन्ना पटेल, दिनेश पटेल तथा 50 सदस्य शामिल थे।
संबंधित खबरें
प्रशासनिक व्यवस्था के दृष्टिकोण से जिले के 11 पटवारियों के पदस्थापना में किया गया परिवर्तन
मुंगेली, अक्टूबर 2022// कलेक्टर श्री राहुल देव ने 28 अक्टूबर को आदेश जारी कर प्रशासनिक व्यवस्था के दृष्टिकोण से जिले के 11 पटवारियों के वर्तमान पदस्थापना में परिवर्तन करते हुए उनकी नवीन पदस्थापना किया है। जारी आदेश के अनुसार पटवारी हल्का नम्बर 09/06 मुख्यालय डोंगरिया लोरमी अनुविभाग के पटवारी श्री संतोष राज को उनके वर्तमान […]
मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन की तैयारी शुरू
जांजगीर-चांपा, अक्टूबर 2022/ भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि 01 जनवरी 2023 के तहत् जिला- जांजगीर चांपा एवं जिला सक्ती अंतर्गत समाहित विधानसभा क्षेत्र 33 – अकलतरा, 34- जांजगीर चाम्पा, 35 सक्ती, 36–चन्द्रपुर, 37- जैजैपुर एवं 38- पामगढ़ (अ.जा.) के सभी मतदान केंद्रों के फोटोयुक्त […]
खेल के माध्यम से खुशी, संस्कृति और दोस्ती का संगम: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का नागपुर में किया उद्घाटन रायपुर, 20 जनवरी 2024/ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि एकल अभियान ने देश के आदिवासी क्षेत्र में बड़ा योगदान दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेलो इंडिया के जरिए ग्रामीण इलाकों में हुनर को आगे लाने का काम किया। शिक्षा के साथ-साथ […]