छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने 8 सितम्बर से 12 सितम्बर तक प्रतिदिन शाम 4 बजे से रात्रि 11 बजे तक राजनांदगांव शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर लगाया पूर्णत: प्रतिबंध

राजनांदगांव, सितम्बर 2022। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री डोमन सिंह ने राजनांदगांव शहर में गणेशोत्सव के दौरान 8 सितम्बर से 12 सितम्बर 2022 तक प्रतिदिन शाम 4 बजे से रात्रि 11 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर पूर्णत: प्रतिबंध लगा दिया है। राजनांदगांव शहर में गणेशोत्सव के दौरान शहर सहित छत्तीसगढ़ राज्य मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र से भी बड़ी संख्या मं श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। शहर में संध्या के समय भारी वाहनों के प्रवेश से दुर्घटना की स्थिति निर्मित हो सकती है। जिसे दृष्टिगत रखते हुए 8 सितम्बर से 12 सितम्बर तक प्रतिदिन शाम 4 बजे से रात्रि 11 बजे तक राजनांदगांव शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *