रायपुर, 31 अगस्त 2022/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों और विशेष रूप से उत्कल समाज के लोगों को नुआखाई पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि ऋषि पंचमी को नुआखाई त्यौहार मनाया जाता है। यह त्यौहार नई फसल के आगमन, धरती एवं भगवान के वंदन और किसान भाईयों के बंधुत्व और एकत्व का प्रतीक है। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को गांव की समृद्धि, खुशहाली और सामाजिक संबंधों को प्रगाढ़ करने वाले इस त्यौहार की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
संबंधित खबरें
तीन विपत्तिग्रस्त परिवार को 75 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत
कवर्धा, 26 जुलाई 2024/sns/- अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पंडरिया द्वारा तीन विपत्तिग्रस्त परिवारों को 25-25 हजार रूपए की आर्थिक अनुदान सहायता राशि की स्वीकृत दी गई है। इसके तहत तहसील पंडरिया के ग्राम लालपुर निवासी बिरेन्द्र पटेल की सड़क दुर्घटना में गंभीर चोट लगने के कारण मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त श्रीमती इन्द्रानी पटेल (मृतक की […]
नोडल अधिकारी नियुक्त
अंबिकापुर 1 अप्रैल 2022/ जिले के गोठानों में बाड़ी विकास परियोजना संचालित की जा रही हैं। गोठानों में समूह की महिलाओं को बागवानी विकास के माध्यम से आजीविका विकास कार्य करने के लिए उद्यान विभाग के वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
बीजापुर नगर पालिका अध्यक्ष और पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह सांस्कृतिक भवन मैदान में आयोजित
बीजापुर मार्च 2025/sns/ पूर्व मंत्री श्री महेश गागड़ा बीजापुर नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बीजापुर के सांस्कृतिक भवन मैदान में आयोजित समारोह में एसडीएम बीजापुर श्री जागेश्वर कौशल ने नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती गीता सोम पुजारी एवं पार्षदों को पद […]