मुंगेली, अगस्त 2022// जिले के विकासखण्ड मुंगेली के ग्राम कुरानकापा में शासकीय उचित मूल्य की दुकान के संचालन स्वामित्व रिक्त होने पर दुकान के संचालन हेतु ग्राम पंचायत, महिला स्व सहायता समूह, प्राथमिक कृषि शाख समितियां एवं अन्य सहकारी समितियों से समाचार प्रकाशित होने की तिथि से 15 दिवस के भीतर तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं। मुंगेली अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री अमित कुमार ने बताया कि इच्छुक समितियां आवेदन पत्र आवश्यक दस्तावेजों के साथ कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (रा.) मुंगेली में कार्यालयीन समय पर जमा कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत के द्वारा उचित मूल्य की दुकान संचालन की स्थिति में ग्राम पंचायत को दुकान संचालन स्वतः करना होगा अर्थात् किसी निजी व्यक्ति को दुकान संचालन हेतु अधिकृत नही किया जा सकेगा। ग्राम पंचायत द्वारा दुकान संचालन करने पर सरपंच एवं पंच, पंचायत सचिव तथा गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन करने वाले कार्डधारक और अंत्योदय कार्डधारक व्यक्ति जिसमें दो महिला सदस्य होना आवश्यक है, के समिति द्वारा संचालन किया जाना होगा। स्थानीय शिक्षित बेरोजगार व्यक्ति को सेल्समेन के पद पर ग्राम पंचायत के अनुमोदन पश्चात् रखा जाना अनिवार्य होगा। इसी प्रकार महिला स्व सहायता समूह द्वारा शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालन की स्थिति में समूह का पंजीयन होना अनिवार्य है। समूह के खाते में पर्याप्त धन राशि जमा होना अनिवार्य है, जिससे इलेक्ट्रॉनिक कांटा, टेबलेट एवं एक माह के खाद्यान्न तथा केरोसीन के डी.डी. हेतु पर्याप्त राशि होना अनिवार्य है। समूह द्वारा विक्रेता के पद पर शिक्षित बेरोजगार महिला को रखना अनिवार्य होगा।
संबंधित खबरें
कलेक्टर ने जुराली ग्राम में अवार्ड पारित होने की तिथि तक भूमि के हुए खरीदी,बिक्री, नामांतरण की जानकारी उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
कोरबा 27 दिसंबर 2024/sns कटघोरा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम जुराली में ग्रामीणों के गतिरोध के कारण बिलासपुर-कटघोरा राष्ट्रीय राजमार्ग 130 का निर्माण कार्य रुका हुआ है। इस गतिरोध को देखते हुए ग्रामीणों के उचित मुआवजा का निराकरण किए जाने हेतु जुराली ग्राम में भूमि की अवैध खरीदी बिक्री रजिस्ट्री, नामांतरण, बंटवारा कार्य पर प्रतिबंधित लगाया […]
पारंपरिक खेल प्रतियोगिता में विशेष पिछड़ी जनजाति की स्व सहायता समूह की दीदियों ने किया बेहतरीन खेल प्रदर्शन
गौरेला पेंड्रा मरवाही, जुलाई 2022/ जिला स्तरीय पारंपरिक खेल प्रतियोगिता में विशेष पिछड़ी जनजाति की स्व सहायता समूह की दीदियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। इसका आयोजन आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा शासकीय गुरुकुल विद्यालय पेंड्रारोड के खेल मैदान में किया गया। प्रतियोगिता में 18 वर्ष से ऊपर गेंड़ी दौड़ में […]
जिले में खुलेंगे 8 पीएमश्री विद्यालय
अम्बिकापुर 26 अप्रैल 2023/ जिला शिक्षा अधिकारी डॉ संजय गुहे ने बताया है कि जिले में 08 विद्यालयों का चयन पीएमश्री योजना (पीएम स्कूल फॉर राइजिंग इण्डिया) के तहत किया गया है। जिनका संचालन नवीन शिक्षा सत्र 2023-24 से प्रारंभ होने की पूर्ण संभावना है। चयनित स्कूलों में अम्बिकापुर विकासखण्ड अंतर्गत प्राथमिक शाला जूनापास तथा […]