छत्तीसगढ़

शिक्षा हर चुनौतियों का सामना करने के लिए हमे सक्षम बनाता है-मंत्री श्री अकबर

कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर कबीरधाम प्राईवेट स्कूल एसोसिएशन द्वारा आयोजित प्रतिभावान विद्यार्थियों एवं सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान समारोह में हुए शामिल

कवर्धा, अगस्त 2022। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर पीजी कॉलेज के ऑडिटोरियम में कबीरधाम प्राईवेट स्कूल एसोसिएशन द्वारा आयोजित प्रतिभावान विद्यार्थियों एवं सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान समारोह में शामिल हुए। मंत्री श्री अकबर ने प्रतिभावान विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामानाएं दी और उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने सेवानिवृत्त शिक्षकों को शिक्षा के प्रति विशेष योगदान के लिए शॉल, श्रीफल और प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
मंत्री श्री अकबर ने संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ शिक्षा के क्षेत्र मे आगे बढ़ रहा है। शिक्षा एक ऐसा माध्यम है जो इस पृथ्वी के सभी जीवित प्राणी से मनुष्य को अलग बनाता है। शिक्षा हर चुनौतियों का सामना करने के लिए हमे सक्षम बनाता है। शिक्षा के माध्यम से ही प्रशासनिक क्षेत्र, इंजिनियर, डॉक्टर बनकर देश की सेवा कर रहे है। उन्होंने कहा कि जो पढ़ेगा वही आगे बढ़ेगा। अगर बालक शिक्षित होगा तो सिर्फ बालक शिक्षति होगा और बालिका शिक्षित होगी तो पूरा परिवार शिक्षित होगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अंग्रेजी माध्यम में बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रारंभ किया है। इन बच्चों के उच्च स्तरीय शिक्षा के लिए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम महाविद्यालय प्रारंभ होने जा रहे है। यह बहुत ही सराहनीय पहल है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्ति किया हैं। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के जंयती पर स्मरण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में क्रेडा सदस्य श्री कन्हैया अग्रवाल और नगर पालिका अध्यक्ष श्री ऋषि शर्मा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह, श्री नीलकंठ चंद्रवंशी, पाण्डातराई नगर पंचातय अध्यक्ष श्री फिरोज खान, पिपरिया श्री महेन्द्र कुंभकार, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री जमील खान, पार्षद श्री अशोक सिंह, श्री मोहित महेश्वरी, श्री नरेन्द्र देवांगन, श्री चुनवा खान, श्री अगमदास अनंत, कबीरधाम प्राईवेट स्कूल एसोसिएशन के संरक्षक श्री मोहन अग्रवाल, अध्यक्ष श्री संजय सिंह, सचिव श्री अश्वनी श्रीवास, श्री आदित्य चंद्रवंशी श्री रामशरण चंद्रवंशी, श्री पवन देवांगन, सहित कवर्धा शहर के गणमान्य नागरिक, कबीरधाम प्राईवेट स्कूल एसोसिएशन के सदस्य एवं विभिन्न स्कूलों के प्रतिनिधि और संचालक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *