छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना एवं गोधन न्याय योजना के तहत दूसरी किस्त की राशि ट्रांसफर किया

जिले के 20 हजार 680 किसानों के खाते में ट्रांसफर हुई 16.43 करोड़ रूपए

वीडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़े विधायक, कलेक्टर, किसान और गौ पालक
 गौरेला पेंड्रा मरवाही, अगस्त 2022 /मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज अपने रायपुर निवास कार्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में किसानों और गौ पालकों के खाते में राजीव गांधी न्याय योजना एवं गोधन न्याय योजना के तहत दूसरे किस्त की राशि ट्रांसफर किया। इसके पूर्व मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों को सद्भावना दिवस की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री ने आधुनिक भारत के निर्माण में राजीव गांधी जी की योगदान पर भी प्रकाश डाला।
   वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित इस कार्यक्रम में कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष से विधायक डॉ के के ध्रुव, कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, परियोजना निदेशक डीआरडीए श्री आर के खूंटे, कृषि विभाग के अधिकारी, किसान एवं गौ पालक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
   उप संचालक कृषि श्री आर के सोनवानी ने बताया कि राजीव गांधी किसान योजना के तहत जिले के 20 हजार 680 किसानों के खाते में दूसरी किस्त की राशि 16 करोड़ 43 लाख 61 हजार रुपए ट्रांसफर किया गया है। इसमें धान विक्रय करने वाले कृषकों की संख्या 13 हजार 976 और राशि 9 करोड़ 68 लाख रुपए तथा धान के बदले अन्य फसल एवं वृक्षारोपण करने वाले कृषको की संख्या 6 हजार 376 और राशि 6 करोड़ 74 लाख 6 हजार रूपए शामिल है।
इसी तरह  गोधन न्याय योजना के तहत 1 अगस्त से 15 अगस्त 2022 तक पखवाड़े का 328 गोबर विक्रेताओ को 1 लाख 1 हजार रूपए हस्तांतरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *