मुंगेली, अगस्त 2022// बेगम हजरत महल राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत अल्पसंख्यक समुदाय की कक्षा 09वीं से 12वीं तक छात्राओं से 30 सितम्बर तक छात्रवृत्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि अल्पसंख्यक समुदाय के कक्षा 09वीं से 12वीं तक पढ़ाई कर रहे व पिछली परीक्षा में कम से कम 50 प्रतिशत अंक या समकक्ष ग्रेड हासिल करने वाले छात्राओं को बेगम हजरत महल राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजना के तहत छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। इस हेतु अधिक जानकारी के लिए जिला कलेक्टोरेट सिथत आदिवासी विकास कार्यालय कक्ष क्रमांक 221/226 में सम्पर्क कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
प्रेमनगर नगर पंचायत क्षेत्र में 20 दिसम्बर को सार्वजनिक अवकाश
सूरजपुर/ दिसम्बर 2021 नगर पालिका आम, उप निर्वाचन 2021 हेतु नगर पंचायत प्रेमनगर में स्थित शासकीय संस्थानों एवं कार्यालयों में 20 दिसम्बर 2021, सोमवार को मतदान के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
गौठान से बदली समूह की महिलाओं की तस्वीर और तकदीर
— स्व सहायता समूह को वर्मी कम्पोस्ट से हुई 4 लाख 77 हजार की आमदनीजांजगीर-चांपा। गांव की महिलाएं चारदीवारी में ही अपनी जिंदगी गुजर बसर करने और आर्थिक तंगहाली में जीने मजबूर हो रही थी, इसी उधेड़बुन कि कोई मौका मिले और वह आगे बढ़ने का प्रयास कर सकें। उनकी यह कामना पूरी होने में […]
जांजगीर में जिला स्तरीय मानस मंडली प्रतियोगिता का शुभारंभ
जांजगीर-चांपा, 4 अप्रैल, 2022/ छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री डॉ राम सुंदर दास ने कहां की मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा ग्राम, खंड, जिला और राज्य स्तर पर मानस मंडली प्रतियोगिता का आयोजन कराकर भारतीय संस्कृति परंपरा और जीवनशैली को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है।वे आज जांजगीर के डाइट […]