छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने स्वतंत्रता दौड़ को हरी झंडी दिखाई

  • स्वतंत्रता दौड़ में जज्बे और उत्साह के साथ शामिल हुए नागरिक
    राजनांदगांव, अगस्त 2022। कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित स्वतंत्रता दिवस के एक पहले स्वतंत्रता दौड़ को हरी झंडी दिखाई और स्वयं स्वतंत्रता दौड़ में शामिल हुए। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग एवं बलिदान से हमारा देश आजाद हुआ है। देश के लिए उनका अवदान अविस्मरणीय है। उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। स्वतंत्रता दौड़ सर्वेश्वर दास नगर पालिक निगम उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय राजनांदगांव से प्रारंभ होकर गुरूनानक चौक, फौहारा चौक, मानव मंदिर चौक, जय स्तंभ चौक से इमाम चौक जीई रोड होते हुए सर्वेश्वर दास नगर पालिक निगम उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय राजनांदगांव स्कूल मैदान में दौड़ का समापन किया गया। बारिश के बावजूद सभी जज्बे एवं उत्साह के साथ दौड़ में शामिल हुए।
    स्वतंत्रता दौड़ में संयुक्त कलेक्टर श्रीमती इंदिरा देवहारी, संयुक्त कलेक्टर श्री खेमलाल वर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती सरस्वती बंजारे, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्रतिमा ठाकरे, डीएसपी श्री हेम प्रकाश नायक, ईडीएम श्री सौरभ मिश्रा, महाप्रबंधक श्री एस.के. सिंह, सहायक संचालक शिक्षा विभाग श्री आदित्य खरे, किड़ा अधिकारी शिक्षा विभाग श्रीमती उषा चटर्जी, शासकीय विभागों के अधिकारी कर्मचारी, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ हॉकी संघ श्री फिरोज अंसारी, अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी श्री मृणाल चौबे, व्हालीबॉल मिर्जा आबिद बेग, पीटीआई श्री रणविजय प्रताप सिंह, पीटीआई श्री शैलेन्द्र तीवरी एवं माईक संचालक श्री अनुराज श्रीवास्तव हॉकी एनआईएस कोच, व्हालीबॉल कोच श्रीमती संध्या पदम, एवं सभी स्कूलों के पीटीआई पुलिस अधीक्षक पीटीएस राजनांदगांव के 100 जवान, खिलाड़ी बालक बालिका 100 एवं नागरिकगण कुल 100 कुल 300 की संख्या में दौड़ में भाग लिया। कलेक्टर द्वारा झण्डा दिखा कर दौड़ प्रारंभ किया गया। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा सभी को टोपी वितरण गया। सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग श्री ए एक्का ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *