मुंगेली, अगस्त 2022// प्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री गुरू रूद्र कुमार 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को सुबह 09 बजे जिला मुख्यालय स्थित डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में मुख्य अतिथि की आसंदी से राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे। जिला कलेक्टोरेट से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रातः 8.59 बजे मुख्य अतिथि का आगमन होगा और प्रातः 9 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। प्रातः 9.02 बजे राष्ट्रगान होगा। प्रातः 9.05 बजे मुख्य अतिथि को गार्ड आॅफ आॅनर दी जाएगी। प्रातः 9.15 बजे मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री के जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन और प्रातः 9.35 बजे प्रशस्ति पत्र का वितरण एवं कार्यक्रम का समापन होगा।
संबंधित खबरें
ग्राम पेदामाटूर के सभी ग्रामीणों को घर पर शुद्ध पेयजल
बीजापुर, नवम्बर 2022- पेदामाटूर गांव की कुल 76 परिवारों के घरो पर जल जीवन मिशन अंतर्गत ग्रुप वाटर सप्लाय के माध्यम से गांव के सभी घरो में नल कनेक्शन के माध्यम से घर पर जल प्रदाय किया जा रहा है। पूर्व में गांव में पेयजल हेतु 18 हेण्डपंप खनन किया गया था लोगो को पीने […]
दण्डाधिकारियों की लगी मजिस्ट्रीयल ड्यूटी
अम्बिकापुर, फरवरी 2023/ महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर शिव जी के बारात का आयोजन किया गया है। उक्त पर्व के दौरान शिव मंदिरों में शिव जी के बारात के समय भीड़-भाड़ को दृष्टिगत रखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दण्डाधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इस हेतु अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी […]