रायपुर 11 अगस्त 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद मिनीमाता की पुण्यतिथि पर उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि मिनीमाता का सेवाभावी और प्रेरणादायी व्यक्तित्व सदैव याद किया जाएगा। सरल और सहज व्यक्तित्व की धनी मिनीमाता ने अपना पूरा जीवन मानव सेवा के लिए समर्पित कर दिया। मिनीमाता ने महिला अस्मिता को एक नई ऊंचाई दी है। उन्होंने दलितों के नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिये अस्पृश्यता निवारण अधिनियम को संसद में पारित कराने में महती भूमिका निभाई। बाल विवाह और दहेज प्रथा के विरोध में उन्होंने समाज से लेकर संसद तक अपनी आवाज उठाई। भिलाई इस्पात संयंत्र में स्थानीय निवासियों को रोजगार और औद्योगिक प्रशिक्षण के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में भी उन्होंने उल्लेखनीय कार्य किया। इस मौके पर श्रम एवं नगरीय प्रशासन मंत्री श्री शिवकुमार डहरिया ने भी पुष्पांजलि अर्पित की।
संबंधित खबरें
जिले के स्कूलों में होंगे मरम्मत शौचालय निर्माण और बुनियादी सुविधाओं का विस्तार
जांजगीर-चांपा, 28 जुलाई 2025/sns/- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ और सुसज्जित करने का कार्य तेज़ी से जारी है। उनके नेतृत्व में प्राथमिक से लेकर उच्चतर माध्यमिक स्तर तक की शालाओं में अधोसंरचना को बेहतर बनाने पर विशेष बल दिया जा रहा है। शासन ने 2 करोड़ […]
18 जून को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन
मुंगेली, 14 जून 2025/sns/- शिक्षित बेरोज़गार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने हेतु जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, मुंगेली द्वारा 18 जून को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप जिला परियोजना कार्यालय, जिला लाइवलीहुड कॉलेज परिसर, ग्राम-जमकोर में प्रातः 11 बजे से सायं 03 बजे तक आयोजित किया जाएगा। […]
हर घर तिरंगा अभियान: महिला समूह तैयार कर रही झंडे
कलेक्टर श्रीमती साहू ने अभियान की तैयारी के लिए अधिकारियों को दिए हैं निर्देश11 से 17 अगस्त तक चलेगा झंडा अभियानरायगढ़, अगस्त 2022/ आजादी की 75वीं वर्षगांठ को सम्पूर्ण भारतवर्ष में अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में हर नागरिक के मन में राष्ट्र और राष्ट्रीय ध्वज […]