दंतेवाड़ा, अगस्त 2022। दंतेवाड़ा जिले के चारों विकासखण्डों में संचालित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल दंतेवाड़ा, गीदम, कुआकोंडा एवं कटेकल्याण में शैक्षणिक कार्य हेतु विभिन्न पदों पर संविदा नियुक्ति हेतु विज्ञापन आमंत्रित किया गया था। शिक्षकीय पद (व्याख्याता/प्र०अ० मा०शा०/प्र०अ० प्रा०शा० स्तर/शिक्षक/सहायक शिक्षक (हिन्दी माध्यम /अंग्रेजी माध्यम) के संविदा भर्ती हेतु प्राप्त आवेदनों को चयन समिति के द्वारा स्कूटनी किये जाने के उपरांत पात्र/अपात्र एवं निरस्त सूची तैयार किया गया है। विकासखण्डवार दंतेवाड़ा/गीदम /कुआकोंडा एवं कटेकल्याण में संस्थावार/विषयवार शिक्षकीय पदों हेतु पात्र/अपात्र एवं निरस्त सूची प्रकाशित किया जा रहा है। यदि किसी आवेदक को किसी प्रकार के आपत्ति हो तो वह 17 अगस्त 2022 सायं 5.30 बजे तक जिला शिक्षा कार्यालय दंतेवाड़ा में दावा आपत्ति दर्ज करा सकते है। नियम समय के उपरांत प्राप्त होने वाले दावा आपत्ति स्वीकार नहीं किये जायेगें। दावा आपत्ति हेतु पात्र/अपात्र एवं निरस्त सूची के लिए जिला शिक्षा कार्यालय दंतेवाड़ा के सूचना पटल एवं जिला दंतेवाड़ा के वेबसाईट www.dantewada.gov.inका अवलोकन कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
स्व सहायता समूह की महिलाओं को लखपति दीदी योजना से जोड़ने हेतु की गई बैठक
जगदलपुर 04 दिसम्बर 2023/ महिलाओं को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र सरकार के सेल्फ हेल्पिंग ग्रुप समेत कई योजनाएं चलाई जा रही हैं. इसमें से एक है लखपति दीदी योजना। सेल्फ हेल्पिंग ग्रुप से जुड़ी महिलाएं इस योजनाए के तहत अपना काम कर न केवल खुद आत्मनिर्भर हो रही है बल्कि अन्य महिलाओं […]
बर्ड फ्लू की रोकथाम एवं सतत निगरानी के लिए रैपिड रिस्पांस टीम गठित
मुंगेली, फरवरी 2025/sns/ कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देशानुसार पक्षियों में संक्रामक बीमारी बर्ड फ्लू की रोकथाम एवं सतत निगरानी के लिए पशुधन विकास विभाग द्वारा रैपिड रिस्पांस टीम का गठन किया गया है। टीम के द्वारा जिले के सीमा क्षेत्रों में सड़क मार्ग से परिवहन कर लाए जा रहे कुक्कुट पक्षियों की निगरानी की […]

