कलेक्टर तथा जिला अधिकारियों ने लगाए फलदार एवं छायादार पौधे
कवर्धा, अगस्त 2022। आजादी के 75 वे वर्षगांठ पूरा होने पर देश में अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। जिले में भी इसके लिए पूरी तैयारी की जा रही है। आजादी के 75 वे वर्षगांठ पूरा होने पर जिला कलेक्टोरेट कार्यालय परिसर के पीछे कबीर वाटिका में 75 पौधे लगाकर आजादी का अमृत महोत्सव में हरियर कवर्धा का संदेश दिया गया। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने कबीर वाटिका में पौधरोपण कर इसकी शुरुआत की। इसके बाद सभी जिला अधिकारियों ने पौधरोपण किया। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने कहा कि आजादी के 75 वे वर्षगांठ पूरा होने पर देश में अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसे यादगार रखने के लिए कबीर वाटिका में 75 पौधे सभी अधिकारियों द्वारा रोपे गए है। उन्होंने कहा कि पौधरोपण से हरियर कवर्धा का संदेश सभी नागरिकों में जाएगा। सभी लोगो को प्रकृति को हराभरा बनाने और सहजने के लिए पौधे लगाना चाहिए। यह हमारा दायित्व होना चाहिए की प्रकृति के संरक्षण के लिए पौधरोपण में स्वयं से आगे आए और इसकी सुरक्षा करें। उन्होंने बताया कि पौध रोपण के दौरान फलदार और छायादार पौधे रोपे गए है। आने वाली पीढ़ियों को भी इससे प्रेरणा मिलेगी। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री बी.एस. उइके, वनमंडलाधिकारी श्री चूड़ामणि सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप कुमार अग्रवाल ने भी पौध रोपण किया और सभी को पौध रोपण करने के लिए प्रेरित किया।