रायपुर 29 जुलाई 2022/कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आज खरोरा गौठान का अवलोकन किया। वहां संचालित आजीविका गतिविधियों की भी जानकारी ली। उन्होंने शासन की महत्वपूर्ण योजना गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी एवं वर्मी खाद निर्माण एवं विक्रय में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने मौके पर उपस्थित सोसाइटी के कर्मचारियों से गौठान में निर्मित सुपर खाद एवं वर्मी खाद को समन्वय से विक्रय के लिए कहा। उन्होंने मुख्य नगरपालिका अधिकारी से कहा कि शासन द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार वर्मी खाद को तैयार करें।
कलेक्टर ने जनप्रतिनिधियों एवं आम जनों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं भी सुनी। अवसर पर डीएफओ श्री विश्वेश कुमार, एसडीएम श्री प्रकाश टंडन एवं तहसीलदार श्री के. के. साहू प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
अम्बिकापुर , जुलाई 2022/ जिले में 25 जुलाई तक 199.9 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई है। भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से 25 जुलाई 2022 तक तहसील अम्बिकापुर में 254.8 मिलीमीटर, दरिमा में 170.7 मिमी, लुण्ड्रा में 67.8 मिमी, सीतापुर में 206.1 मिमी, लखनपुर में 311.3 मिमी, उदयपुर में 240.8 मिमी, बतौली […]
कोरबा 04 अगस्त 2024/sns/- कोरबा जिले में 16 अगस्त से जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन विभिन्न विकासखण्डों में प्रारंभ किया जा रहा है। शिविर में आम नागरिकों कीसमस्याओं को सुनने के साथ ही शासन की योजनाओं का लाभ उठाने ग्रामीणों को जानकारी दी जाएगी। जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन पोड़ी-उपरोड़ा ब्लॉक के ग्राम अमझर में […]
सुकमा, दिसंबर 2022/ शासन की मंशानुरूप आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए जिला कलेक्टोरेट में सोमवार को साप्ताहिक जनदर्शन का आयोजन किया गया। जनदर्शन में कुल 8 आवेदन प्राप्त हुए। इस दौरान कलेक्टर श्री हरिस. एस ने जिले के विभिन्न हिस्सों से आए लोगों से रूबरू होते हुए उनकी विभिन्न मांगों और शिकायतों […]