दंतेवाड़ा, जुलाई 2022। जिले में अब तक हुई है सामान्य वर्षा कृषि विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा के जिला कृषि मौसम इकाई के अनुसार दंतेवाड़ा जिला में 622.2 मिमी वर्षा हो चुकी है। जिले में अब तक का सामान्य वर्षा 572.1 मिमी होती है, जो वर्तमान समय में 9 प्रतिशत ज्यादा है जिसके कारण जिले में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले 31 जुलाई तक दिनभर बादल छाये रहने के साथ हलके से मध्यम वर्षा की संभावना जताई गई है। वर्षा की संभावना को देखते हुए जिले के नदी नालों में बाढ़ की स्थिति बनी ही रहेगी। अतः सावधानी बरतने की आवश्यकता है। जिसके लिए समय-समय पर चेतावनी की भी जानकारी दी जा रही है। खेती किसानी की बात करें तो किसान भाई बचे हुए धान की रोपा लगाये व 25 दिन के खड़ी फसल के खेत में 5.10 सेंटीमीटर पानी जमा होने पर बियासी का कार्य कर सकते है। बियासी उपरांत तुरंत सघन चलायी का कार्य भी कर लें। दलहनी सब्जी वाली फसलों में जल निकासी की उत्तम व्यवस्था बनायें। अच्छे स्वास्थ्य एवम् दूध उत्पादन बने रखने व बीमारियों से बचाव के लिए पशु बाड़े में मक्खी एवम मच्छरों के नियंत्रण हेतु उपाय करें।
संबंधित खबरें
दीपावली मिलन समारोह में उपमुख्यमंत्री ने नागरिकों के साथ बांटी खुशियां, जिलेवासियों को दीं बधाई और शुभकामनाएं
कवर्धा नवंबर 2024/sns/ दीपावली के शुभ अवसर पर कवर्धा के विधायक कार्यालय में भव्य दिवाली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मिलन समारोह में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा शामिल हुए। समारोह में जिले के कोने-कोने से आए हजारों ग्रामीणों, किसानों, महिलाओं और बच्चों ने अपनी उपस्थिति से इसे ऐतिहासिक बना दिया। […]
जिला युवा मंडल पुरूस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित
कवर्धा, नवंबर 2022। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत नेहरू युवा केन्द्र कवर्धा द्वारा जिला युवा मंडल पुरूस्कार के लिए आवेदन 25 नवम्बर 2022 तक आमंत्रित किए गए हैं। समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले कवर्धा जिले के पंजीकृत युवा मंडल, महिला मंडल आवेदन कर सकते हैं।नेहरू युवा केन्द्र […]
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत आज निःशुल्क जाॅच एवं उपचार शिविर
महासमुंद, जून 2022/ कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत आज गुरूवार 02 जून को प्रातः 10ः00 बजे से शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय सम्बद्ध चिकित्सालय महासमुन्द में 0 से 18 वर्ष के विभिन्न श्रेणी के चिन्हांकित बच्चों का निःशुल्क जाॅच एवं उपचार के लिए शिविर का आयोजन किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा […]