छत्तीसगढ़

जिले में अब तक 457.0 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

सुकमा , जुलाई 2022/ भू-अभिलेख कार्यालय जिला सुकमा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से शुरू की गई वर्षा मापन में अब तक सुकमा तहसील में 550.6 मिलीमीटर, छिन्दगढ़ तहसील में 527.0 मिलीमीटर, कोण्टा तहसील में 378.8 मिलीमीटर और गादीरास तहसील में 371.7 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई है। इस प्रकार सुकमा जिले में 22 जुलाई तक 457.0 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई है। इस मानसून सत्र जिले में 1796.058 मिलीमीटर औसत वर्षा संभावित है।
21 जुलाई को सर्वाधिक वर्षा छिन्दगढ़ तहसील में 25.3 मिलीमीटर, गादीरास तहसील में 15.0 मिलीमीटर, सुकमा तहसील में 8.0 मिलीमीटर तथा न्यूनतम वर्षा कोण्टा तहसील में 4.2 मिलीमीटर वर्षा हुई है। वहीं जिले का औसत वर्षा 16.8 मिलीमीटर दर्ज की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *