छत्तीसगढ़

*जिले में अब तक 460.5 मि.मी. बारिश*

बिलासपुर , जुलाई 2022/बिलासपुर जिले में चालू खरीफ मौसम में अब तक 460.5 मि.मी. बारिश दर्ज की गई है। जो कि पिछले 10 वर्ष के औसत बारिश 359.6 मि.मी. से 100.9 मि.मी. अधिक है।
अधीक्षक भू अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार सबसे अधिक बारिश 561.6 मि.मी. बिलासपुर तहसील में और सबसे कम बारिश 262.4 मि.मी. रतनपुर में रिकार्ड की गई है। इसी प्रकार बिल्हा तहसील में 430.5 मि.मी., मस्तूरी तहसील में 547 मि.मी., तखतपुर में 555.8 मि.मी, कोटा में 439 मि.मी., सीपत में 473.2 मि.मी, बोदरी में 494.3 मि.मी., बेलगहना 381.5 मि.मी. बारिश रिकार्ड की गई है। जिले की औसत वार्षिक वर्षा 1198.3 मि.मी. है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *