जांजगीर-चांपा , जुलाई 2022/ पद्म पुरस्कार अर्थात् पद्म विभूषण, पद्म भूषण एवं पद्मश्री देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है। 1954 में स्थापित, इन पुरस्कारों की घोषणा प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली से की जाती है। इस पुरस्कार में उत्कृष्ट कार्य को मान्यता प्रदान की जाती है और इसे सभी क्षेत्रों, विषयों जैसे कला, साहित्य और शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान और इंजीनियरिंग, सार्वजनिक मामलों, नागरिक सेवा, व्यापार और उद्योग आदि में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों, सेवा के लिए प्रदान किया जाता है। कोई भी व्यक्ति, किसी जाति, व्यवसाय, हैसियत या लिंग के भेदभाव के बिना इन पुरस्कारों के पात्र हैं। इन पुरस्कार के लिए उत्कृष्ट कार्य किये हों तो 15 अगस्त 2022 तक आदिवासी विकास कार्यालय जांजगीर में अपना अभ्यावेदन जमा कर सकतें है। उक्ताशय की जानकारी सहायक आयुक्त, श्री एच०के० सिंह उइके ने दी है।
संबंधित खबरें
उद्यानिकी फसलों के बीमा की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक
राजनांदगांव 13 जुलाई 2024sns/- शासन द्वारा पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना हेतु खरीफ 2023-24 से 2025-26 तक के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। खरीफ 2024-25 में उद्यानिकी फसलों के बीमा की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2024 निर्धारित की गई है। जिसके अंतर्गत केला, पपीता, अमरूद, टमाटर, बैंगन, मिर्च एवं अदरक के लिए […]
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को वन मंत्री ने वन विकास निगम की लाभांश राशि 2.26 करोड़ रूपए का चेक सौंपा
रायपुर, 23 फरवरी 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को आज छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर स्थित उनके कार्यालय कक्ष में वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के लाभांश की राशि 2 करोड़ 26 लाख रुपए का चेक सौंपा। मुख्यमंत्री श्री साय ने वन विकास निगम के कार्यों की सराहना करते हुए […]
जनचौपाल में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, दिए निराकरण के निर्देश
जनचौपाल में आए 106 आवेदन कोरबा 05 सितंबर 2023/जिला कार्यालय में आज आयोजित जनचौपाल में जिले के दूरस्थ क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने कलेक्टर श्री सौरभ कुमार से मुलाकात की और अपनी मांगे व समस्याएं रखी। कलेक्ट्रेट में आयोजित जनचौपाल में 106 लोगों ने अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर आवेदन दिए। उपरोक्त आवेदनों […]