जगदलपुर, 07 जुलाई 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश पर बिना माता पिता के बच्चों को तत्काल सहायता मिली। हाट कचैरा निवासी कोमल और आशीष का मकान अतिवृष्टि के कारण ढह गया था जिला प्रशासन ने मकान की मरम्मत के लिए प्रदान किया 30 हजार रुपए का चेक। कलेक्टर श्री चंदन कुमार की पहल पर तत्काल मदद मिली। अब्दुल कलाम वार्ड हाट कचैरा निवासी आशीष और कोमल का घर मानसूनी बारिश के कारण ढह गया था, जिसकी खबर कलेक्टर को मिलते ही उन्होंने पीड़ितों को राजस्व पुस्तक परिपत्र के अनुसार आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश तहसीलदार श्री पुष्पराज पात्र को दिए। तहसीलदार द्वारा इस प्रकरण में मौका मुआयना कर तत्काल राशि पारित कर चैबीस घंटे के भीतर कलेक्टर के हाथों आर्थिक सहायता राशि पीड़ितों को प्रदान किया गया।
संबंधित खबरें
कृषि विज्ञान केन्द्र कांकेर में स्थापित लघु धान्य प्रोसेसिंग इकाई का मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा ने अवलोकन कर किया प्रशंसा
उत्तर बस्तर कांकेर फरवरी 2022 :-प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा ने आज कृषि विज्ञान केन्द्र कांकेर में स्थापित कोदो, कुटकी, रागी प्रोसेसिंग इकाई (लघु धान्य) का अवलोकन कर गतिविधियों की जानकारी ली एवं किसानों के हितार्थ किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा किया। कलेक्टर श्री चन्दन कुमार ने उन्हें […]
राज्य सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा- 2021 के परिणाम घोषित मुख्य परीक्षा के लिए 2548 अभ्यर्थी चिन्हांकित
रायपुर, 08 फरवरी 2022/ छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा-2021 के लिखित परिणाम जारी कर दिए हैं। राज्य सेवा परीक्षा-2021 (छत्तीसगढ़ के अधीनस्थ विभाग) के अंतर्गत विभिन्न सेवाओं हेतु कुल 171 पद विज्ञापित किए गए हैं। राज्य सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा-2021 हेतु दिनांक 13 फरवरी 2022 को लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया […]
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने विभिन्न विभागों के उच्च प्राथमिकता वाली योजनाओं की समीक्षा की
रायपुर, 17 मार्च 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज शाम यहां निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में विभिन्न विभागों के अंतर्गत संचालित शासन की उच्च प्राथमिकता वाली योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा तथा ग्रामोद्योग आदि विभागों की योजनाओं तथा कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के संबंध में चर्चा की गई। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने […]