मुंगेली , जून 2022// कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह के कुशल मार्गदर्शन में त्रिस्तरीय पंचायत उपनिर्वाचन हेतु मतदान आज शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गया। जनपद पंचायत क्षेत्र सेतगंगा हेतु जनपद सदस्य, विकासखण्ड लोरमी के ग्राम पंचायत फूलवारी में सरपंच पद तथा ग्राम गोड़खाम्ही एवं ग्राम डिंडोल में पंच पद और विकास खण्ड मुंगेली के ग्राम पंचायत फरहदा में सरपंच पद के लिए मतदान हुआ। मतदाताओं ने शांतिपूर्ण रूप से अपने मताधिकार का उपयोग किया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नवीन भगत और संबंधित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ने मतदान केंद्रों पर निरीक्षण किया और मतदान का जायजा लिया।
संबंधित खबरें
2 आपदा पीड़ित परिवारों को 8 लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
बलौदाबाजार, नवम्बर 2022/प्राकृतिक आपदा से मृत 2 लोगों के निकट परिजनों के लिए 8 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। प्रत्येक व्यक्ति के लिए 4-4 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। कलेक्टर रजत बंसल ने राजस्व पुस्तक परिपत्र की धारा 6-4 के तहत 15 नवम्बर 2022 को ये स्वीकृतियां प्रदान […]
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को सामग्री वितरण कर किया लाभान्वित
रायपुर, 17 जनवरी 2023/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज गुण्डरदेही में आयोजित कार्यक्रम में शासन की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को सामग्री वितरण कर लाभान्वित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अन्तर्गत आवास निर्माण हेतु दो हितग्राहियों को 25-25 हजार रूपये का चेक और प्रधानमंत्री आवास […]
जिले के गौठानों में संचालित हो रही है विभिन्न आर्थिक गतिविधियां
रूरल इंडस्ट्रियल पार्क द्वारा महिला सशक्तिकरण को मिल रहा बढ़ावा मछली उत्पादन, पैराकुट्टी, वर्मी कम्पोस्ट, केंचुआ पालन, गाय पालन, मुर्गी पालन व बायोफ्लॅाक्स कार्य कर सशक्त हो रही हैं महिलाएंदुर्ग, मई 2023/ जिले के गौठानों में विभिन्न आर्थिक गतिविधियां संचालित हो रही है इसी कड़ी में ग्राम पंचायत चंदखुरी के 6 महिला स्व सहायता समूहों […]