छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने ली उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा देने के लिए कृषि एवं कृषि से जुड़े अधिकारियों तथा प्रगतिशील किसानों की बैठक

मुंगेली , जून 2022// मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे द्वारा विगत दिनों दिए गए निर्देश के परिपालन में कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह ने आज कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में कृषि और कृषि से जुड़े अधिकारियों तथा प्रगतिशील किसानों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि जिले में धान फसल के अलावा केला, पपीता, मिर्च, हल्दी, टमाटर, अदरक, जिमीकंद जैसे अन्य उद्यानिकी फसलों की खेती की असीम संभावनाएं हैं। इन उद्यानिकी फसलों की खेती से किसान आर्थिक रूप से और अधिक समृद्ध हो सकते हैं। इस हेतु उन्होंने किसानों की और अधिक आर्थिक समृद्धि के लिए कार्ययोजना बनाने की बात कही। इस अवसर पर प्रगतिशील कृषकों द्वारा उद्यानिकी फसलों के संबंध में कम्प्यूटर आधारित प्रस्तुतिकरण किया गया।
बैठक में कलेक्टर डाॅ. सिंह ने कहा कि उद्यानिकी फसलों हेतु गुणवत्तायुक्त बीज से नर्सरी तैयार किया जाएगा। इस हेतु उन्होंने जिले में अधिक से अधिक क्षेत्रों को उद्यानिकी फसल लेकर जिले को उद्यानिकी फसल के क्षेत्र में रोल माडल बनाने की बात कही। इस अवसर पर उन्होंने उद्यानिकी फसलों की खेती के लिए दी जा रही अनुदान के बारे में जानकारी ली। बैठक में अपर कलेक्टर श्री तीर्थराज अग्रवाल, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के प्राध्यापक डाॅ. गौतम राय, कृषि विज्ञान केन्द्र मुंगेली के कृषि वैज्ञानिक डाॅ. शर्मा, पशु चिकित्सा विभाग के अपर संचालक डाॅ. के. के. धु्रव, उद्यान विभाग के अपर संचालक श्री भूपेन्द्र पाण्डेय, कृषि विभाग बिलासपुर के संयुक्त संचालक श्री चैहान सहित जिले में कृषि और कृषि से जुड़े संबंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और कृषि और कृषि से जुड़े प्रगतिशील किसान उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *